{"_id":"65c119d2a07a4f2bc30bd793","slug":"kalki-2898-ad-mrunal-thakur-can-be-seen-in-special-appearance-in-prabhas-and-deepika-padukone-film-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म में दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर के नाम की भी चर्चा, कैमियो रोल में आएंगी नजर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म में दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर के नाम की भी चर्चा, कैमियो रोल में आएंगी नजर?
Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
सार
पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म में दीपिका एक योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सुपर स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभास की यह फिल्म एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब 'कल्कि 2898 एडी' में एक और अभिनेत्री की एंट्री हो गई है।
मेहमान भूमिका में नजर आ सकती हैं मृणाल
पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित बताया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म में दीपिका एक योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगी। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो प्रभास की इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म के निर्माताओं की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है कि 'कल्कि 2898 एडी' में मृणाल शायद कैमियो करती नजर आएंगी।
Animal: जावेद अख्तर और किरण राव के बाद सुतापा सिकदर ने खोला 'एनिमल' के खिलाफ मोर्चा, फिल्म को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
'कल्कि 2898 एडी' की स्टार कास्ट
सुपरस्टार प्रभास पहली बार 'कल्कि 2898 एडी' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। दर्शकों में इस नई जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास और दीपिका के अलावा इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, दुलकर सलमान और नानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। वहीं, 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन के नाम की पहले ही पुष्टि कर दी गई है।
कृति का क्यूट अंदाज, गुलाबो बनीं हिना!
फिल्म की रिलीज डेट
'कल्कि 2898 एडी' एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रभास की इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू हो सकती है। महंगे बजट की इस फिल्म को इस साल मई के महीने में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। दर्शक अभी से ही प्रभास को एक नए अवतार में देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं।