फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Late actor Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar thinks Ranbir Kapoor starrer film Animal is overrated

Animal: जावेद अख्तर और किरण राव के बाद सुतापा सिकदर ने खोला 'एनिमल' के खिलाफ मोर्चा, फिल्म को लेकर कही ये बात

Mon, 05 Feb 2024 10:08 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 05 Feb 2024 10:08 PM IST
सार

फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के साथ जो विवाद शुरू हुए थे, वे अब भी जारी हैं। पहले जावेद अख्तर फिर किरण राव और अब सुतापा सिकदर ने भी संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
Late actor Irrfan Khan wife Sutapa Sikdar thinks Ranbir Kapoor starrer film Animal is overrated
'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' साल 2023 की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को दर्शकों ने जहां बेशुमार प्यार दिया है वहीं, इस फिल्म को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने 'एनिमल' को एक स्त्री विरोधी फिल्म कहा था। अब दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने भी संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


जानिए क्या कहा सुतापा ने
फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के साथ जो विवाद शुरू हुए थे, वे अब भी जारी हैं। पहले जावेद अख्तर फिर किरण राव और अब सुतापा सिकदर ने भी संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुतापा से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि बीते साल उन्हें कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा ओवररेटेड लगी थी। इस सवाल के जवाब में सुतापा ने बिना एक पल गंवाए फिल्म 'एनिमल' का नाम लिया था।
विज्ञापन


अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने लिखा लव नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थम रहा विवादों का सिलसिला
पिछले दिनों आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' फिल्म स्त्री विरोधी बताया था, तब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को यह हजम नहीं हुई थी। मीडिया से इस विषय पर बात करते हुए संदीप ने कहा था, 'जब आपको किसी विषय के बारे में जानकारी नहीं हो तो चुप रहना चाहिए। कोई किरण से कहे कि वे पहले अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दिल' देख लें, उन्हें समझ में आ जाएगा कि स्त्री विरोधी फिल्म कैसी होती है।'

करोड़ों की मालकिन हैं पूनम पांडे, जानिए नेटवर्थ!

'एनिमल' फिल्म के इन दृश्यों पर उठे सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अब तक लगभग 900 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, लेकिन इस फिल्म से जुड़े कुछ दृश्यों को लेकर अब भी विवाद जारी हैं। 'एनिमल' के रिलीज के बाद ही लोगों ने फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार द्वारा जूते चाटने की बात कहने वाले दृश्य पर अपनी नाराजगी दर्ज करवाई थी। इसके अलावा फिल्म में रणबीर के किरदार को जिस तरह से अपनी पत्नी को धोखा देते दिखाया गया है वह बात भी दर्शकों को हजम नहीं हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed