{"_id":"5bb9af7d867a5567f74227cf","slug":"kajol-reveals-that-ajay-devgan-is-also-singham-at-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल के मंच पर अजय देवगन ने बताई काजोल की एक खूबी, हर पत्नी में होनी चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल के मंच पर अजय देवगन ने बताई काजोल की एक खूबी, हर पत्नी में होनी चाहिए
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
अजय काजोल
- फोटो : SELF
गंगाजल फेम अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी बीवी काजोल ज्यादा खर्च नहीं करतीं। काजोल और अजय ने हाल ही में ‘इंडियन आइडल 10’ के एक एपिसोड की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान दोनों ने रैपिड फायर राउंड खेला और कुछ राज साझा किए।
विज्ञापन
जब पूछा गया कि घर में सिंघम कौन है, तो काजोल ने कहा- अजय हैं और उनका फैसला आखिरी होती है। जबकि अजय ने कहा कि काजोल बच्चों और उनके समय को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। यह पूछे जाने पर कि ज्यादा खर्च कौन करता है? अजय ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘आमतौर पर घर पर मैं ही ज्यादा खर्च करता हूं। काजोल बहुत कंजूस हैं। वह ज्यादा खरीदारी नहीं करतीं।
विज्ञापन
लेकिन फिर बात को संभालते हुए कहा-मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीवी ज्यादा खर्च नहीं करती है।’ सिंघम के अभिनेता ने यह भी खुलासा कि वह अक्सर काजोल को जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देना भूल जाते हैं। इसलिए अजय ने अपनी टीम से कह रखा है कि वह उन्हें एडवांस में ये चीजें याद दिला दिया करे।
विज्ञापन