फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kabir bedi photos with fourth wife parveen bedi on social media

अवॉर्ड नाइट में 26 साल छोटी वाइफ के साथ पहुंचे कबीर बेदी, फिर बटोरीं सुर्खियां; जानें कौन हैं चौथी पत्नी?

Fri, 08 May 2026 09:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 08 May 2026 09:06 PM IST
सार

Kabir Bedi: कबीर बेदी ने खुद से कई साल छोटी परवीन दोसांझ से शादी की थी। तब दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब हाल ही में यह कपल फिर चर्चा में आ गया है। जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन
kabir bedi photos with fourth wife parveen bedi on social media
कबीर बेदी, परवीन बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ की चर्चा उनकी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा होती है। कबीर कई बार प्यार में पड़े और शादी की, लेकिन वो लंबे समय तक टिक नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने चौथी बार परवीन बेदी से शादी की। दोनों की उम्र में 26 साल का अंतर है और ये ही वजह है कि दोनों अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों साथ नजर आए, जिसके बाद से ही कपल सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

kabir bedi photos with fourth wife parveen bedi on social media
कबीर बेदी, परवीन बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम -@parveenhq
एक इवेंट में पहुंचे कबीर और परवीन बेदी 
अभिनेता कबीर बेदी अपनी पत्नी परवीन बेदी के साथ एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां कपल को देखकर फैंस की नजरें ठहर गई। कबीर एक खूबसूरत से कुर्ते-पैजामे में थे। तो वहीं उनकी पत्नी परवीन बेदी ब्लैक ड्रेस में थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे काफी खुश नजर आ रहे थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

विज्ञापन
विज्ञापन

kabir bedi photos with fourth wife parveen bedi on social media
कबीर बेदी, परवीन बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम -@parveenhq
26 साल छोटी हैं परवीन बेदी 
अभिनेता कबीर बेदी ने 2016 में परवीन दोसांझ से शादी की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी और परवीन की मुलाकात लंदन में हुई थी, जहां वह अपने एक शो के लिए गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें परवीन से मिलते ही एक कनेक्शन सा फील हुआ, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां इंजॉए करते नजर आते हैं। 
 
विज्ञापन

kabir bedi photos with fourth wife parveen bedi on social media
कबीर बेदी, परवीन बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम -@parveenhq
कबीर पहले भी तीन बार कर चुके हैं शादी 
एक्टर कबीर बेदी पहले भी तीन बार शादी के बंधन में बन चुके हैं। पहली शादी उन्होंने प्रोतिमा बेदी से की थी। प्रोतिमा पेशे से डांसर थीं। दोनों ने 1969 में शादी की थी। इसी शादी से उनकी एक बेटी पूजा बेदी हैं। मगर इसके बाद उनके रिश्ते खराब होने लगे और आखिर 1974 में उन्होंने तलाक ले लिया और अपने रास्ते अलग कर लिए।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे ज्यादा करीब मत आओ…’, क्यों रणबीर की थी पिता से दूरियां? नीतू कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, कही ये बात

दूसरी शादी उन्होंने सुसान हम्फ्रीस से की, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। और इसके बाद तीसरी शादी उन्होंने 1992 में टीवी और रेडियो प्रजेंटर निक्की बेदी से की। यहां भी किन्हीं कारणों के चलते दोनों ने 2005 में तलाक ले लिया था। फिर उनकी शादी 2016 में परवीन दोसांझ से हुई है। फिलहाल कपल हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुआ था, जहां दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed