फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kabhie Kabhie: Amitabh Bachchan Shashi Kapoor and Rakhee Gulzar Movie to re release

Kabhie Kabhie Re Release: 70 के दशक की फिल्म से गुलजार होंगे सिनेमाहॉल, इस तारीख को रिलीज होगी 'कभी कभी'

Wed, 29 Jan 2025 11:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

Kabhie Kabhie Re Release: अमिताभ बच्चन, राखी और शशि कपूर अभिनीत फिल्म 'कभी कभी' सिनेमाघरों में फिर रिलीज होने जा रही है। तारीख जान लेते हैं।

विज्ञापन
Kabhie Kabhie: Amitabh Bachchan Shashi Kapoor and Rakhee Gulzar Movie to re release
कभी कभी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नई फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ पुरानी फिल्मों को रिलीज किए जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। बीते वर्ष 90 के दशक की कई फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से दिखाया गया। अब इस साल 70 के दशक की क्लासिक फिल्म 'कभी कभी' रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन

इसी महीने लगेगी सिनेमाघरों में
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और राखी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कभी कभी' को एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलने वाला है। इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है। 31 जनवरी 2025 से फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और नीतू सिंह जैसे सितारे भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी फिल्म?
फिल्म 'कभी कभी' मूल रूप से साल 1976 में रिलीज हुई। यह यश चोपड़ा की निर्देशक के रूप में 'दीवार' के बाद दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म का म्यूजिक खूब हिट रहा। फिल्म का गाना 'कभी कभी मेरे दिल में' आज भी सुना जाता है। गीतकार साहिर लुधियानवी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सिंगर मुकेश को बेस्ट प्लेबैग सिंगर का अवॉर्ड मिला।

ये खबर भी पढ़ें:
Zahan Kapoor: करीना के भाई जहान कपूर ने सैफ पर हुए हमले को डरावना बताया, बोले-यह परेशान करने वाली बात रही

विज्ञापन

परवीन बाबी को मिला था नीतू सिंह वाला रोल
यश चोपड़ा ने इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की थी। फिल्म में काम करने वाले सितारे उस दौरान सेट पर अपने परिवार को भी लेकर आए। यश चोपड़ा फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट परवीन बाबी को लेना चाहते थे, मगर कुछ वजहों से नीतू कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। इसका यश चोपड़ा को काफी मलाल हुआ और उन्होंने परवीन बाबी के फोन तक उठाने बंद कर दिए। बाद में परवीन बाबी ने इस बात पर गुस्सा जताया और कहा कि वे फिल्म से हटाए जाने पर आहत नहीं हैं, बल्कि इसलिए आहत हैं कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। बाद में यश चोपड़ा ने परवीन बाबी को 'काला पत्थर' में साइन किया।

ये खबर भी पढ़ें:
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed