फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Juhi misses her Vaishno Devi trip

इसलिए जूही चावला नहीं जा पाई वैष्णो देवी

Tue, 29 Jan 2013 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 29 Jan 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
Juhi misses her Vaishno Devi trip

हाल में जूही जम्मू में एक रियलिटी डांस शो के ऑडिशन में बतौर जज पहुँची थीं। जूही की ख्वाहिश थी कि वे ऑडिशन के बाद वैष्णो माता के मंदिर में दर्शन के लिए जाएँ, लेकिन जूही की यह ख्वाहिश अधूरी रह गयी। वजह यह थी कि जूही को अगली फ्लाइट पकड़कर मुंबई वापस आना था और अनुभव सिन्हा की माधुरी दीक्षित स्टारर 'गुलाबी गैंग' की शूटिंग से जुड़ना था।

विज्ञापन


जूही बताती हैं कि उनके दर्शन पर चले जाने से एक दिन की शूटिंग रुक जाती और सभी को परेशानी होती। इसलिए उन्होंने माता के मंदिर में न जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "वैसे इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद मैं ज़रूर माता के दर्शन के लिए आऊंगी।"
विज्ञापन


बता दें कि गुलाबी गैंग में जूही एक राजनीतिज्ञ की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के ज़रिये पहली बार जूही चावला और माधुरी दीक्षित एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 90 के दशक में ये दोनों अभिनेत्रियाँ एक दुसरे की प्रतिदंवद्वी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed