फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jr Ntr skips legendary grandfather nt rama rao centenary celebrations know what is reason behind this

Jr NTR: जूनियर एनटीआर अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्दी समारोह में नहीं हुए शामिल, क्या राम चरण हैं वजह?

Mon, 22 May 2023 04:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 22 May 2023 04:55 PM IST
सार

हैदराबाद में पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 'आरआरआर' फेम जूनियर एनटीआर अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्दी समारोह में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Jr Ntr skips legendary grandfather nt rama rao centenary celebrations know what is reason behind this
जूनियर एनटीआर और एनटी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैदराबाद में अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्दी समारोह में नहीं पहुंचे। जिसके बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि राम चरण की वजह से उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि राम चरण शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के समय दोनों अभिनेताओं के बीच दूरियां आ गईं।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर और रामचरण के रिश्ते में आई खटास!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर कैंपेन के दौरान एसएस राजामौली ने राम चरण को ज्यादा तरजीह देने की वजह से जूनियर एनटीआर खफा हैं। उस दौरान कई मौकों पर राजामौली आरआरआर के लिए राम चरण की तारीफ करते दिखे, जो जूनियर एनटीआर को रास नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने ऑस्कर कैंपेन से दूरी बना ली थी। हालांकि, बाद में वह एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी के लिए अमेरिका जरूर पहुंचे थे। लेकिन दोनों अभिनेताओं के बीच दूरियां कम नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jr Ntr skips legendary grandfather nt rama rao centenary celebrations know what is reason behind this
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शताब्दी समारोह में राजनीति और सिनेमा जगत के लोग हुए शामिल
20 मई को दिग्गज एक्टर, दमदार राजनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नंदकुमारी तारक रामा राव का शताब्दी समारोह मनाया गया। रजनीकांत और चंद्र बाबू नायडू से लेकर राजनीति और सिनेमा जगत के लोग इस समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में जूनियर एनटीआर का न आना, हर किसी को चौंका रहा है। 20 मई को ही जूनियर एनटीआर का जन्मदिन भी था। ऐसे में उनका समारोह से दूर रहना सभी को खटक रहा है।

विज्ञापन

एनटीआर रामा राव को लोग भगवान की तरह पूजते थे
बता दें कि जूनियर एनटीआर के दादा एनटीआर रामा राव ने भी 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई थी, उन्होंने राजनीतिक पार्टी टीडीपी यानी तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की थी, जो आज भी आंध्र की एक बड़ी पार्टी है। एनटीआर रामा राव को लोग भगवान की तरह पूजते थे।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या संग रोमांटिक सीन के समय कांप रहे थे रणबीर के हाथ, फिर अभिनेता ने मार दिया मौके पे चौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed