फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Jolly llb' and '3G' release this friday

'जॉली एलएलबी' हंसाएगी तो '3जी' डराएगी

Wed, 13 Mar 2013 12:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
'Jolly llb' and '3G' release this friday

इस शुक्रवार तीन अलग-अलग तरह की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें से दो फिल्में कॉमेडी हैं। तीसरी फिल्म एक अलग तरह की हॉरर फिल्म है। रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा अरशद वारसी और बोमन ईरानी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' की हो रही है।

विज्ञापन


सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म 'जॉली एलएलबी' इस शुक्रवार से रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भारतीय कोर्ट और उसकी प्रक्रिया को व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश किया गया है। यह फिल्म मेरठ से आए एक वकील जॉली की कहानी कहती है। जॉली का किरदार अरशद ने किया है। बोमन ईरानी इस फिल्म में दिल्ली के मशहूर वकील और सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में दिखेंगे। अमृता राव इस फिल्म में अरशद के
विज्ञापन

 अपोजिट हैं।

रिलीज हो रही दूसरी फिल्म भुतही है। '3जी' नाम की इस फिल्म में नील नीतिन मुकेश और सोनल चौहान ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म का निर्देशक शीर्षक आनंद और शांतुन रॉय ने किया है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का पूरा ताना-बाना एक मोबाइल फोन के इर्द-गिर्द घूमता है। कई सारी रहस्यमयी घटनाएं फोन के आते ही शुरू होती है। फिल्म के निर्देशक का दावा है कि दर्शक पहली बार ऐसी भुतही फिल्म देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज हो रही तीसरी फिल्म 'मेरे डैड की मारूती' है। छोटे बजट की इस फिल्म का विषय दिलचस्प है। पूरी फिल्म एक बेटे, पिता और एक मारूती कार के आसपास घूमती है। फिल्म का निर्देशन अशीमा छिब्बर ने किया है। 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगे' फिल्म में नजर आ चुके सकीब सलीम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। टीवी कलाकार राम कपूर और रवि किशन की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यशराज फिल्म की तरफ से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed