{"_id":"58b287564f1c1bd85a830840","slug":"jolly-llb-2-won-the-worldwide-box-office-as-compare-with-raees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की 'रईस' से आगे निकल गई अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की 'रईस' से आगे निकल गई अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2'
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान और अक्षय कुमार
बॉलीवुड के स्टंट हीरो अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' भी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक देश में 108. 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले सप्ताह में ही दुनियाभर में 130.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और उसने शाहरुख खान की 'रईस' को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'रईस' ने पहले सप्ताह में दुनियाभर में सिर्फ 109.01 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित 'जॉली एलएलबी 2' फिल्म में अक्षय के साथ हुमा कुरेशी और अनु कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की पूरी कहानी कोर्ट रूम और उसके इर्द-गिर्द ही रची गई है।
विज्ञापन