फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Travolta Receives Honorary Palme d'Or Award And Amma Ariyan’ To Premiere at Cannes 2026

अचानक पाम डी’ओनर सम्मान पाकर भावुक हुए जॉन ट्रावोल्टा, कान फेस्टिवल में ‘अम्मा अरियान’ का होगा प्रीमियर

Sat, 16 May 2026 09:05 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 16 May 2026 09:05 AM IST
सार

Cannes Film Festival 2026: इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल खूब चर्चा में है। शुक्रवार को अभिनेता और फिल्ममेकर जॉन ट्रावोल्टा को पाम डी’ओनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही शनिवार को एक चर्चित मलयालम फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का आज कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा।

विज्ञापन
John Travolta Receives Honorary Palme d'Or  Award And Amma Ariyan’ To Premiere at Cannes 2026
जॉन ट्रावोल्टा और फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर दिन कान फिल्म फेस्टिवल में नामी निर्देशकों और अभिनेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही कई एक्ट्रेस के रेड कारपेट लुक भी खूब चर्चा में हैं। शुक्रवार को अमेरिकी अभिनेता और फिल्ममेकर जॉन ट्रावोल्टा को अचानक पाम डी’ओनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं आज मलयालम फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का कान फिल्म फेस्टिवल के बुनुएल थिएटर में एक खास प्रीमियर होगा। 

विज्ञापन


अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुए जॉन ट्रावोल्टा 
जब कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता और फिल्ममेकर जॉन ट्रावोल्टा को अचानक पाम डी'ओनर सम्मान दिया गया तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल, उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उन्हें थिएरी फ्रेमॉक्स ने पाम डी'ओनर अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह अवॉर्ड पाकर जॉन ट्रावोल्टा इमोशनल हो गए। 
विज्ञापन

इन दिनों जॉन ट्रावोल्टा अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘द पॉइजन रोज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में आए थे।  

View this post on Instagram

A post shared by Festival de Cannes (@festivaldecannes)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कान फिल्म फेस्टिवल में होगा ‘अम्मा अरियान’ का प्रीमियर
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्देशक रहे जॉन अब्राहम की चर्चित मलयालम फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का शनिवार को वर्ल्ड प्रीमियर होगा। 1986 में बनी इस फिल्म को 4के तकनीक से रिस्टोर किया गया है। इस साल यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल के क्लासिक्स सेक्शन में चुनी गई अकेली भारतीय फीचर फिल्म है। 
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (मुंबई) द्वारा रिस्टोर इस फिल्म की स्क्रीनिंग 16 मई को बुनुएल थिएटर में होगी। इस प्रीमियर के दौरान हेरिटेज फाउंडेशन के फाउंडर और डायरेक्टर शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर, एक्टर जॉय मैथ्यू, सिनेमैटोग्राफर वेणु और एडिटर बीना पॉल मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed