फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jitendra Kumar Shriya Pilgaonkar Dry Day Global Premiere will be on December 22 directed by Saurabh Shukla

Dry Day: इस दिन होगा फिल्म 'ड्राई डे' का ग्लोबल प्रीमियर, सिस्टम के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे जितेंद्र

Tue, 12 Dec 2023 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

फिल्म में अभिनेता के साथ  श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिका में है। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने 22 दिसंबर को फिल्म ड्राई डे के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है। इस घोषणा को सुन फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Jitendra Kumar Shriya Pilgaonkar Dry Day Global Premiere will be on December 22 directed by Saurabh Shukla
ड्राई डे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज 'पंचायत' से दर्शकों के बीच लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अपनी आगामी  हिंदी ओरिजिनल मूवी 'ड्राई डे' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ  श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिका में है। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने 22 दिसंबर को फिल्म ड्राई डे के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है। इस घोषणा को सुन फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन


इस दिन होगा फिल्म 'ड्राई डे' का ग्लोबल प्रीमियर
गौरतलब है कि पिछले दिनों वेब सीरीज 'पंचायत 3' से अभिनेता जितेंद्र कुमार का फर्स्ट लुक वायरल हुआ था। जितेंद्र का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था क्योंकि अभिनेता को फुलेरा गांव छोड़ते दिखाया गया था। अब इसके बाद प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी अमेजन ओरिजिनल फिल्म 'ड्राई डे' के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन


Golden Globes 2024: 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए हुई नामांकन की घोषणा, बार्बी और ओपेनहाइमर का दिखा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम के खिलाफ अपनी यात्रा दिखाते नजर आएंगे अभिनेता
बता दें कि इस फिल्म में जितेंद्र कुमार ने नायक गन्नू का किरदार निभाया है, जो एक छोटा गुंडा है। गन्नू  सिस्टम के खिलाफ अपनी यात्रा शुरू करता है। अपने प्रियजनों का विश्वास और प्यार हासिल करने की भावनात्मक खोज के बीच गन्नू न केवल बाहरी चुनौतियों का सामना करता है, बल्कि अपनी असुरक्षाओं और शराब की समस्या से भी जूझता है। सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 'फैमिली मैन 3' को लेकर साझा की नई जानकारी, इस दिन शुरू होगी सीरीज की शूटिंग


ग्लोबल प्रीमियर का अनाउंसमेंट
 'ड्राई डे' का प्रीमियर 22 दिसंबर को विशेष रूप से भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा। एम्मे एंटरटेनमेंट के निर्माता निखिल आडवाणी ने कहा, "ड्राई डे प्राइम वीडियो के साथ हमारे लिए हिंदी मूल फिल्मों के क्षेत्र में एक रोमांचक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस फिल्म को तैयार करने का अवसर मिला। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed