क्यों ट्रोल्स के निशाने पर हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज? उदयपुर की शादी में किया परफॉर्म, यूजर्स बोले- शर्मनाक
Hollywood Singer Jennifer Lopez Trolling: हाल ही में उदयपुर में एक अरबपति की बेटी की शादी हुई। इस शादी में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी डांस परफॉर्मेंस दीं। इस डांस परफाॅर्मेंस के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हाे रही हैं। जानिए, क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में हुई एक रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में है। एक अरबपति की बेटी की शादी में जहां कई नामी बॉलीवुड सेलेब्स ने परफॉर्म किया, वहीं हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर अब जेनिफर ट्रोल हो रही हैं। आखिर डांस परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा क्या था, तो यूजर्स को खटक गया।
हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने अपने हिट गानों पर उदयपुर की शादी में परफॉर्म किया। वह स्टेज पर गाना गा रही थीं और डांस भी कर रही थीं। शादी में मौजूद लोग उनकी परफॉर्मेंस को पसंद कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर अलग ही स्थिति देखने को मिलीं। वह इस डांस परफॉर्मेंस के बाद काफी ट्रोल हुईं।
आउटफिट पर यूजर्स ने किए सवाल
जेनिफर लोपेज ने शादी में जब परफॉर्मेंस दी तो उन्होंने ऐसे आउटफिट पहने तो जो काफी बोल्ड थे। यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने कहा कि वह जेनिफर के फैन है लेकिन इंडिया में उन्हें डिसेंट आउटफिट पहनना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शर्मनाक।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘शादी के लिए सही आउटफिट नहीं है।’ इसी तरह के कमेंट यूजर्स ने जेनिफर के आउटफिट को लेकर किए।
View this post on Instagram
उदयपुर की शादी में माधुरी से लेकर रणवीर ने किया था परफॉर्म
उदयपुर में यूएस बेस्ड अरबपति की बेटी की शादी में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने ही परफॉर्म नहीं किया। इस शादी में रणवीर सिंह, कीर्ति सेनन के अलावा कई सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी। नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित का डांस भी काफी चर्चा में रहा।