Jaya Bachchan: जया बच्चन ने बताई मीडिया से नफरत करने की वजह, कहा- मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो….
जया बच्चन ने हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली के पॉडकास्ट व्हॉट द हेल नव्या के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह मीडिया से इतनी नफरत क्यों करती हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्मी जगत के सितारे जहां मीडिया और पैपराजी के साथ आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं तो वहीं अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर उन्हें डांटती या फटकार लगाती नजर आती हैं, जिसके लिए उन्हें आए दिन खूब ट्रोल भी किया जाता है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह मीडिया से इतनी नफरत क्यों करती हैं।
जया बच्चन ने हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली के पॉडकास्ट व्हॉट द हेल नव्या के दौरान इस पर बात की। नव्या ने अपनी नानी जया से मीडिया को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मीडिया से इतनी नफरत इसलिए है क्योंकि उन्हें निजी जिंदगी में दखल देने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे उनकी इस आदत से नफरत है।
Bigg Boss 16: शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस के इस सीजन का बताया बोरिंग, शो के इस पॉपुलर सदस्य के लिए कही यह बात
जया कहती है कि मैं ऐसे लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करती जो दूसरों के निजी जीवन में झांकते हैं और दूसरों के जीवन से जुड़े पलों को बेच कर अपना पेट पालते हैं। यही वजह है कि हमारी जिंदगी बेचने वाले लोगों से मुझे नफरत है। इसलिए मैं उनसे हमेशा यही पूछती हूं कि आपको शर्म नहीं आती।
Abhishek Bachchan: अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था शख्स, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि मांगनी पड़ी माफी
एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप मेरे काम के बारे में बात करेंगे तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप कहेंगे कि मैं एक बुरी एक्टर हूं या फिर मैं फिल्मों में अच्छी नहीं लग रही तो मैं बुरा नहीं मानूंगी। लेकिन पसंद नहीं कोई मेरी निजी जिंदगी में दखल दे। जया कहती हैं कि उनके वीडियो को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है, जिससे उन्हें आपत्ति है।
Riva Arora Mother Exclusive: ‘मीडिया ने बिगाड़ी बेटी की छवि, 13 साल से काम कर रही तो सिर्फ 12 साल की कैसे?’