फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Shahrukh Khan film Makers to release its first song of nayanthara Vijay starrer on July 26 Reports

Jawan First Song: इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का पहला गाना, एक पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Sun, 23 Jul 2023 06:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

'जवान' के ब्लॉकबस्टर प्रीव्यू के बाद, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म के निर्माता 26 जुलाई को इसका पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Jawan Shahrukh Khan film Makers to release its first song of nayanthara Vijay starrer on July 26 Reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'पठान' के साथ चार साल बाद पर्दे पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान जल्द ही एक बार फिर 'जवान' के साथ धूम-धड़ाका करने के लिए तैयार हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जब से 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज हुआ है तब से सभी के दिलों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। मेकर्स के इस प्रीव्यू धमाके के बाद से फैंस शाहरुख खान की फिल्म की हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में हमारे पास इन उत्सुक फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही 'जवान' का पहला गाना रिलीज करने वाले हैं। चलिए जानते हैं कब...

विज्ञापन

Jawan Shahrukh Khan film Makers to release its first song of nayanthara Vijay starrer on July 26 Reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जवान' के ब्लॉकबस्टर प्रीव्यू के बाद, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म के निर्माता 26 जुलाई को इसका पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शाहरुख के फैन क्लब ने इसको लेकर एक पोस्ट साझा किया है। जब से फैन क्लब ने पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है तभी से इंटरनेट हलचल मच गई है। किंग खान के फैंस इस खबर के आने से काफी खुश हैं। 
Akanksha Juneja: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं 'साथ निभाना साथिया 2' फेम एक्ट्रेस, लगी 30 हजार रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Shahrukh Khan film Makers to release its first song of nayanthara Vijay starrer on July 26 Reports
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान फिल्म की पूरी टीम के साथ प्रीव्यू वीडियो को मिल रहे प्यार और प्रशंसा का जमकर आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने हाल ही में एक और टीजर साझा किया था, जिसमें शाहरुख खान के साथ उनके सह-कलाकार विजय सेतुपति और नयनतारा भी थे। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही थीं। बता दें, अभिनेत्री फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

Jawan Shahrukh Khan film Makers to release its first song of nayanthara Vijay starrer on July 26 Reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें, 'जवान' इस साल की सबसे बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ है फैंस उसी दिन से इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अभिनीत और एटली कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Ajay Devgn: नासिक के एक शख्स ने सिंघम के नाम शुरू किया भीख मांगो आंदोलन, जानें अजय की किस बात से है परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed