फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Akanksha Juneja TV show Kundali Bhagya Actress Duped Of 30 thousand Rupees cyber fraud Ordering Food Online

Akanksha Juneja: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं 'साथ निभाना साथिया 2' फेम एक्ट्रेस, लगी 30 हजार रुपये की चपत

Sun, 23 Jul 2023 05:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 05:34 PM IST
सार

तमाम टीवी शोज में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली आकांक्षा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। ऐसा तब हुआ जब अभिनेत्री ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रही थीं।

विज्ञापन
Akanksha Juneja TV show Kundali Bhagya Actress Duped Of 30 thousand Rupees cyber fraud Ordering Food Online
आकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media

विस्तार

देशभर में इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इन सभी घटनाओं का शिकार सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलेब्स भी हो रहे हैं। देश के जागरूक नागरिक होने के बावजूद भी ऑनलाइन फ्रॉड का शाकिर हो रहे हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा भी ऐसी ही ठगी का शिकार हो गई हैं। 'साथ निभाना साथिया 2' और 'कुंडली भाग्य' जैसे सीरियल में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली आकांक्षा, हाल ही में मुंबई में साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं। 

विज्ञापन

Akanksha Juneja TV show Kundali Bhagya Actress Duped Of 30 thousand Rupees cyber fraud Ordering Food Online
आकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media

तमाम टीवी शोज में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली आकांक्षा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। ऐसा तब हुआ जब अभिनेत्री ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रही थीं। आकांक्षा ने दावा किया कि कुछ ही मिनटों के अंतराल में उसे 30,000 रुपये की भारी चपत लगी है। पिछले कुछ समय से शहर में साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं और कई अभिनेता इन घोटालों का शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Juneja TV show Kundali Bhagya Actress Duped Of 30 thousand Rupees cyber fraud Ordering Food Online
आकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media

इस घटना के बारे में बात करते हुए आकांक्षा जुनेजा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन कुछ खाना ऑर्डर किया था, जिसके बाद उन्हें एक कंपनी के नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने उसे अपने ऑर्डर की पुष्टि करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने उससे पूछा कि ऐसा करना क्यों जरूरी है, तो फोन करने वाले ने उन्हें विश्वास दिलाया कि ऑर्डर की पुष्टि करना उनके नए प्रोटोकॉल का  हिस्सा है।
Ajay Devgn: नासिक के एक शख्स ने सिंघम के नाम शुरू किया भीख मांगो आंदोलन, जानें अजय की किस बात से है परेशान

विज्ञापन

Akanksha Juneja TV show Kundali Bhagya Actress Duped Of 30 thousand Rupees cyber fraud Ordering Food Online
आकांक्षा जुनेजा - फोटो : social media

जैसे ही आकांक्षा ने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। अभिनेत्री ने अपनी आपबीती के बारे में बताते हुए कहा, 'जैसे ही मैंने लिंक पर क्लिक किया, मेरे खाते से हर 5 मिनट में 10 हजार कट रहे थे।' फिर उन्होंने अपने बैंक से संपर्क किया और उनके साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। ऐसा करने के बाद ही आकांक्षा के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि, तब तक उनके खाते से 30 हजार रुपये कट चुके थे। आकांक्षा को इस बात का बहुत दुख है कि बेवजह ही उनके पैसे चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed