फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Shah Rukh Khan Nayanthara Shoot Song Sequence for upcoming movie With Farah Khan

Jawan: शाहरुख के साथ गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं नयनतारा? 'जवान' के गाने को फराह कर रहीं कोरियोग्राफ

Thu, 04 May 2023 02:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 May 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Jawan Shah Rukh Khan Nayanthara Shoot Song Sequence for upcoming movie With Farah Khan
नयनतारा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड जगत में कदम रखने जा रही हैं। इन दिनों 'जवान' की टीम  शूटिंग में बिजी है। इस बीच खबर आ रही है कि शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों नयनतारा भी मुंबई में हैं। 

विज्ञापन

मुंबई में हैं नयनतारा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए मायानगरी आई हुई हैं। खबरों के मुताबिक आज यानि मंगलवार को शाहरुख खान और नयनतारा को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया है। दोनों फिल्म 'जवान' के गाने की शूटिंग के सिलसिले में साथ देखे गए। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों ने गाने की शूटिंग पूरी कर ली है और इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। 
Disco Dancer The Musical: रंगमंच पर गूंजेगा आई एम ए डिस्को डांसर, बप्पी दा की याद में बना दिलचस्प म्यूजिकल शो

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में होगी कुछ सीन की शूटिंग
बता दें कि बीते महीने भी नयनतारा फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने नौ दिन शहर में रहकर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ कुछ महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं, कुछ सीन अभी राजस्थान में शूट किए जाने बाकी हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन और अपने जुड़वा बच्चों के साथ क्वालिटी वक्त बिता रही हैं।
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियमणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी।
Adhyayan Suman: अध्ययन सुमन का बॉलीवुड को लेकर खुलासा, बोले- पिता से बदले लेने के लिए फिल्मों से किया बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed