फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jawan audio launch event shahrukh khan grand entry Actor greets Vijay sethupathi anirudh

Jawan Audio Launch: शाहरुख खान ने कार्यक्रम में खास अंदाज में ली एंट्री, विजय सेतुपति-अनिरुद्ध को लगाया गले

Wed, 30 Aug 2023 07:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 30 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

जवान सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी हैं।

विज्ञापन
jawan audio launch event shahrukh khan grand entry Actor greets Vijay sethupathi anirudh
जवान ऑडियो लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की जवान की चर्चा आज कल तरफ सुनने को मिल रही है। बुधवार (30 अगस्त) को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान किंग खान के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस इवेंट में शाहरुख के साथ निर्देशक एटली और फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड से अचानक गायब हुईं ये पॉपुलर अभिनेत्रियां, नाम कमाने के बाद इंडस्ट्री को कहा अलविदा

विज्ञापन

सभागार में ली ग्रैंड एंट्री

बता दें कि शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'जवान' के पहले ऑन-ग्राउंड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। यह एटली के साथ शाहरुख की पहली फिल्म भी है। जब किंग खान ने सभागार में प्रवेश किया तो उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोग शोर मचाते हुए लगातार किंग खान का उत्साह बढ़ाते हुए दिखे। 
Adarsh Gourav: हॉलीवुड में फिर से सफलता का परचम लहराने को तैयार आदर्श गौरव, इस चर्चित सीरीज का बने हिस्सा

विज्ञापन

विजय-अनिरुद्ध को लगाया गले

सभागार में पहुंचने पर, शाहरुख अपने सह-कलाकार विजय सेतुपति के पास गए और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अनिरुद्ध को भी गले लगाया। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Bhajan Kumar: जन्माष्टमी से पहले कन्हैया से ट्विटर पर आने की फरियाद, भजन कुमार बनकर नाचे विकी कौशल

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा ट्रेलर

 'जवान' की बात करें तो यह सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सितंबर को फैंस के लिए इसे जारी कर दिया जाएगा।
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का निखिल कामथ से हुआ ब्रेकअप? इस वजह से लोग लगा रहे कयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed