Jawan Audio Launch: शाहरुख खान ने कार्यक्रम में खास अंदाज में ली एंट्री, विजय सेतुपति-अनिरुद्ध को लगाया गले
जवान सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी हैं।
विस्तार
शाहरुख खान की जवान की चर्चा आज कल तरफ सुनने को मिल रही है। बुधवार (30 अगस्त) को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान किंग खान के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि सहित फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस इवेंट में शाहरुख के साथ निर्देशक एटली और फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद रहे।
बता दें कि शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'जवान' के पहले ऑन-ग्राउंड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। यह एटली के साथ शाहरुख की पहली फिल्म भी है। जब किंग खान ने सभागार में प्रवेश किया तो उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोग शोर मचाते हुए लगातार किंग खान का उत्साह बढ़ाते हुए दिखे।
Adarsh Gourav: हॉलीवुड में फिर से सफलता का परचम लहराने को तैयार आदर्श गौरव, इस चर्चित सीरीज का बने हिस्सा
Rockstars setting stage on fire 🔥 #Jawan #JawanInChennai #JawanPreRelease #JawanPreReleaseEvent #ShahRukhKhan @iamsrk pic.twitter.com/dh7nfxuLYY
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) August 30, 2023
सभागार में पहुंचने पर, शाहरुख अपने सह-कलाकार विजय सेतुपति के पास गए और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अनिरुद्ध को भी गले लगाया। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Bhajan Kumar: जन्माष्टमी से पहले कन्हैया से ट्विटर पर आने की फरियाद, भजन कुमार बनकर नाचे विकी कौशल
'जवान' की बात करें तो यह सात सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। इसमें शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सितंबर को फैंस के लिए इसे जारी कर दिया जाएगा।
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का निखिल कामथ से हुआ ब्रेकअप? इस वजह से लोग लगा रहे कयास