फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan: Aditya Chopra to release Shah Rukh Khan Atlee Nayanthara film in the international market

Jawan: 'जवान' से जुड़ा आदित्य चोपड़ा का नाम, SRK से हाथ मिलाकर बनाया फिल्म को विदेश में रिलीज करने का प्लान

Sun, 07 May 2023 05:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 07 May 2023 05:09 PM IST
सार

आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान 'जवान' को बहुत बड़े स्तर पर इंटरनेशनली रिलीज करने के लिए फिर से साथ आ रहे हैं।

विज्ञापन
Jawan: Aditya Chopra to release Shah Rukh Khan Atlee Nayanthara film in the international market
शाहरुख खान - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद पर्दे पर 'पठान' के रूप में वापसी कर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया है। शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की ऐसी जुगलबंदी देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं कि आखिर कब दोनों फिर से साथ नजर आएंगे। सब जल्द से जल्द शाहरुख और आदित्य की जोड़ी को एक बार फिर 'टाइगर 3' में देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों इससे पहले भी साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने एलान कर दिया है कि आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रिलीज करने वाले हैं।

विज्ञापन

Jawan: Aditya Chopra to release Shah Rukh Khan Atlee Nayanthara film in the international market
शाहरुख खान - फोटो : social media

आखिरी बार आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान को 'पठान' में एक साथ काम करते देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया था। 'पठान' का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि 'पठान' 1971 के बाद वहां रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। लेकिन लेटेस्ट खबर यह है कि आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान 'जवान' को बहुत बड़े स्तर पर इंटरनेशनली रिलीज करने के लिए फिर से साथ आ रहे हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan: Aditya Chopra to release Shah Rukh Khan Atlee Nayanthara film in the international market
शाहरुख खान - फोटो : social media

कुछ महीने पहले, यह अफवाह थी कि आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज करने की पेशकश की थी। ऐसा पठान की 1000 करोड़ से ज्यादा की बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए धन्यवाद के रूप में किया गया था। हालांकि, अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन रविवार को यश राज फिल्म्स ने ट्विटर पर घोषणा की कि वे 'जवान' को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रिलीज करेंगे। 'पठान' को भारत के बाहर 100 देशों में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जबकि भारत में स्क्रीन्स की संख्या 5500 थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि 'जवान' कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज होती है।

विज्ञापन

Jawan: Aditya Chopra to release Shah Rukh Khan Atlee Nayanthara film in the international market
शाहरुख खान - फोटो : social media

गौरतलब है, बीते दिन 'जवान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। शाहरुख खान यह फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके पीछे की वजह है कि टीम को वीएफएक्स और फिल्म पर अन्य काम पूरा करने के लिए और समय चाहिए था। रिलीज की तारीख में हुए इस बदलाव ने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है, ज्यादातर फिल्मों   की रिलीज डेट में फेरबदल की भी घोषणा हो गई है।
Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed