Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट
अमिताभ बच्चन अक्सर दिल की बात अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए साझा करते हैं। लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बी ने फैंस को सूचना दी है कि वे लोग इस बार रविवार को उनसे मिलने उपस्थित नहीं रहेंगे।
विस्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार शाम को अपने घर जलसा के बाहर जमा हुए अपने फैंस से मिलने आते हैं। मुंबई में जुहू स्थित बिग बी के घर के बाहर देखने लायक भीड़ जमा हो जाती है। अमिताभ के फैंस के लिए हर हफ्ते का रविवार किसी त्योहार से कम नहीं होता है। अपने फैंस के उत्साह को समझते हुए अमिताभ बच्चन उन्हें कभी निराश नहीं करते और हर रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलने आते ही हैं। हालांकि, सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया है कि वह इस रविवार, 7 मई को उनसे मिलने में सक्षम नहीं हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन इस बात का खुलासा किया है।
अमिताभ बच्चन अक्सर दिल की बात अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए साझा करते हैं। लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बी ने फैंस को सूचना दी है कि वे लोग इस बार रविवार को उनसे मिलने उपस्थित नहीं रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'निश्चित रूप से कल जलसा में गेट के लिए नहीं जा रहे हैं, क्योंकि ... मुझे कुछ काम है, जिसके लिए सिर्फ रविवार को अनुमति दी जा सकती है। मैं शाम को 5:45 तक लौटने की कोशिश करूंगा, लेकिन देर हो सकती है। तो पहले से चेतावनी दे रहा हूं कि गेट पर न आएं।'
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
आखिरी बार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में काम से जुड़ी अपडेट साझा की थी। बिग बी ने कहा था कि मैं स्वीकार करता हूं कि ‘सेक्शन 84’ फिल्म की प्रकृति और भूमिका के जरिए मुझे बहुत अच्छा काम करने का मौका मिल रहा है। यही कारण है कि जब दिन का काम पूरा हो जाता है, तो घर जाते समय भी इसका किरदार मेरा पीछा नहीं छोड़ता और इसका ज्यादातर हिस्सा जेहन में चलता रहता है।'
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय नाग अश्विन के 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सेट पर चोट भी लगी थी। हाल ही में, उन्होंने रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित 'सेक्शन 84' के लिए भी काम फिर से शुरू किया है। इसमें डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, एक्टर ने साझा किया फिल्म को लेकर अपडेट