सोशल मीडिया: जान्हवी कपूर का वीडियो वायरल, शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखीं
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में जान्हवी कपूर खूब मस्ती करती हुई दिख रही हैं। उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
क्या है जान्हवी कपूर के नये वीडियो में?
जान्हवी कपूर का यह वीडियो शूटिंग के दौरान का है, जिसमें वह मजेदार अंदाज में एक्टिंग करते हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि वह इन दिनों फिल्म 'मिली' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं और शूटिंग के दौरान ही खूब मौज-मस्ती भी कर रही हैं। अपने नये वीडियो में जान्हवी प्रोडक्शन में यूज होने वाले प्रॉपर्टीज के साथ ड्रैमेटिक अंदाज में अभिनय कर रही हैं।
वह कभी अपने सिर पर मास्क लगा रही हैं, तो कभी रिबन गले में पहन रही हैं। वह ऐसा एक्ट कर रही हैं जैसे उनको कोई अवॉर्ड मिला हो। एक वीडियो में जान्हवी स्टार फिश बन गई हैं और कह रही हैं 'आई एम ए स्टार फिश'। उनके यह मौज-मस्ती भरे अंदाज वाले वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो के साथ ही जान्हवी ने अलग-अलग अंदाज में कई तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। इस वीडियो पर जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, हम क्यों जुड़े हुए हैं, मुझे डर लग रहा है। जान्हवी की फिल्म मिली, मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश, देहरादून सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई है। अभी हाल ही में जान्हवी कपूर को अपनी फ्रेंड सारा अली खान के साथ केदारनाथ में पूजा अर्चना करते हुए स्पॉट किया गया था।