फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor reveals she was hide in the trunk of the car because of paparazzi

Janhvi Kapoor: कार की डिक्की में छुप जाया करती थीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Wed, 12 Jul 2023 06:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 12 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल शेयर नहीं करती हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor reveals she was hide in the trunk of the car because of paparazzi
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की जानी मानी अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। वह मीडिया से जुड़ी रहती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह मीडिया से दूर भागती थीं। वह पैपराजी से बचकर कार की डिक्की में छुप जाती थीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।

विज्ञापन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने कहा कि एक बार जब वह जिम से बाहर निकली तो उन्होंने देखा कि पैपराजी बाहर हैं। लेकिन वह नहीं चाहती थीं कि पैपराजी उन्हें देखें। क्योंकि वह उस दिन दुखी और थकी हुई थीं इसलिए वो जिम नहीं करना चाहती थीं। पैपराजी से बचने के लिए जाह्नवी ने अपनी कार को दूसरी तरफ भेज दिया था ताकि फोटोग्राफर्स को लगे कि मैं चली गई हूं।  और मैं अपनी दोस्त की कार में जाकर बैठ गई, जिससे कि मैं जा सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor reveals she was hide in the trunk of the car because of paparazzi
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि पता नहीं कैसे पैपराजी को इसका पता चल गया। वह बाइक से कार का पीछा करने लगे। जाह्नवी ने बताया कि वह कई बार अपनी कार की डिग्गी में छिपी हैं. उनके डिग्गी में हमेशा एक कंबल होता है। ताकि वह छुपकर कहीं भी जा सकें। लेकिन अब वह ऐसा नहीं करती। वह पैपराजी से अच्छे से बात करती हैं। जहां भी वह जाती हैं उन्हें पोज देती हैं।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने हाल ही में जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनने जा रही 'उलझ' को साइन किया है। इस मूवी में वह देशभक्त के रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। जिसमें उनके साथ राजकुमार राव होंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली HC ने सुशांत पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- मौत के साथ अधिकार भी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed