फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   James Cmeron praised SS Rajamouli Film RRR said his work is spectacular and this is the rise of indian cinema

James Cameron: जेम्स कैमरून से तारीफ सुनकर गदगद हुए राजामौली, बोले - मैं सौभायशाली महसूस कर रहा हूं...

Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
सार

जेम्स कैमरून हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने सुपर हिट फिल्म 'अवतार' का निर्देशन किया है। पिछले दिनों कैमरून एक अवॉर्ड समारोह में पहुंचे थे जहां उन्होंने राजामौली के साथ हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया।

विज्ञापन
James Cmeron praised SS Rajamouli Film RRR said his work is spectacular and this is the rise of indian cinema
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक एसएस राजामौली अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरुआत करने वाले राजामौली का नाम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में मशहूर हो चुका है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ने भारत के साथ साथ दुनियाभर में धमाल मचाया है। इन दिनों राजामौली एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2023 में वे एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून से मिले थे। पिछले दिनों 'सैटर्न अवॉर्ड' के दौरान जेम्स राजामौली से अपनी मुलाकात का जिक्र करते दिखाई दिए। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है।
विज्ञापन


कैमरून ने की राजामौली की जमकर तारीफ 
जेम्स कैमरून हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने सुपर हिट फिल्म 'अवतार' का निर्देशन किया है। पिछले दिनों कैमरून एक अवॉर्ड समारोह में पहुंचे थे जहां उन्होंने राजामौली के साथ हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया। कैमरून ने बताया, 'राजामौली के साथ मेरी मुलाकात सिर्फ 10 मिनट की थी। मैंने उनके काम के बारे में उनसे काफी बाते कीं। मुझे उनका काम बेहद पसंद है। जिस तरह से वे भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर लेकर आ रहे हैं उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।'
विज्ञापन


Bhumi Pednekar Interview:  लोग कहते हैं,  ये देख कैसी दिखती है, वो देख इसके शरीर का ये हिस्सा कैसा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरून की तारीफ से गदगद हुए राजामौली
एसएस राजामौली हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक से अपनी तारीफ सुनकर काफी खुश हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जेम्स कैमरून का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'आपके शब्द हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आप हमें और हमारी टीम को और बेहतर करने के लिए सदा प्रोत्साहित करते हैं।'

Vikrant Massey Baby: विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर बने पैरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान

राजामौली पहले भी व्यक्त चुके हैं आभार  
एसएस राजामौली खुद को जेम्स कैमरून का प्रशंसक मानते हैं। वे जब पहली बार उनसे साल  2023 में मिले थे तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जेम्स कैमरून के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, 'महान निर्देशक कैमरून ने फिल्म 'आरआरआर' देख लिया है। उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी से भी कहा कि तुम्हे भी 'आरआरआर' देखनी चाहिए। कैमरून आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed