फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jagga Jasoos Box Office Ranbir Kapoor Katrina Kaif Starrer Film Collection Till Now

चौथे दिन धड़ाम हुई 'जग्गा जासूस', कमाए केवल 4 करोड़

Tue, 18 Jul 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 18 Jul 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jagga Jasoos Box Office Ranbir Kapoor Katrina Kaif Starrer Film Collection Till Now
जग्गा जासूस
वीकेंड पर अच्छी कमाई करने वाली रणबीर और कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' की कमाई सोमवार को कम रही। फिल्म ने जहां रविवार को 13.07 करोड़ की कमाई की थी वहीं सोमवार को इसका कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिरा। फिल्म ने अपने चौथे दिन केवल 4.05 करोड़ का बिजनेस किया। इसका टोटल कलेक्शन 37.22 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

 


14 जुलाई को रिलीज हुई 'जग्गा जासूस' के मुकाबले में कोई बड़ी भारतीय फिल्म तो नहीं थी लेकिन हॉलीवुड फिल्म 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ एप्स' ने इसे कड़ी टक्कर दी। 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ एप्स' रिलीज के एक पांच दिनों के भीतर ही इस साल की बेहतरीन फिल्मों में शुमार हो चुकी है। फिल्म भारत में अब तक लगभग 11-13 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अगर ये हॉलीवुड फिल्म न होती तो शायद 'जग्गा जासूस' को इसका फायदा मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कमाई के लिए 'जग्गा जासूस' के पास केवल इसी हफ्ते का समय है क्योंकि अगले हफ्ते लंबे समय से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मुन्ना माइकल' भी इसी शुक्रवार आ रही है। डांस पर आधारित इस फिल्म को लेकर युवाओं में खास क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed