अब सलमान नहीं आमिर चाहिए जैकलीन को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की बेहद करीबी हीरोइन जैकलीन फर्नाडीस मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं। जैकलीन ने जबसे पीके फिल्म देखी है तबसे वह आमिर खान के साथ काम करने की रट लगा रही हैं।
जैकलीन का कहना है, "मैं ज्यादा से ज्यादा बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम करना चाहती हूं, क्योंकि ऎसा करके ही मुझे बतौर एक्ट्रेस आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इसलिए मैं बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं।
जैकलीन ने आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा है कि 'आमिर के साथ काम करना यकीनन हर किसी की विश लिस्ट में शामिल होता है, क्योंकि उनकी फिल्मों का कंटेंट स्ट्रॉन्ग होता है। वे फैंटास्टिक एक्टर हैं।'
आमिर खान से सिखना चाहती हैं जैकलीन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की फिल्म रॉय जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगी। पर जैकलीन का आमिर खान के साथ काम करने को लेकर कहना है कि 'मुझको आमिर खान से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, वह एक बहुत उम्दा अभिनेता हैं।'
फिल्म 'किक' में जैकलीन और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी। उसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। हाल ही में सलमान उनके कहने पर श्रीलंका में चुनाव प्रचार करने भी गए थे, जिसके बाद सलमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ था।