सलमान को कूदते देख सहम गई यह हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर गईं थीं जैकलीन
28 वर्षीया जैकलिन ने इस वीडियो के लॉन्च के मौके पर कहा, "उन्होंने इमारत से छलांग लगाई। हम इमारत को अपने होटल से देख सकते थे और अब इसे पर्दे पर देख रही हूं तो मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी है, 'वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?' यह बहुत डरावना है।"
सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई 'किक' में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और रणदीप हुड्डा भी हैं। यह फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन की पहली फिल्म है।
जैकलीन के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म
जैकलीन फर्नांडीज पिछले कई सालों से बॉलीवुड में हैं लेकिन सही मायने में उन्हें सफलता तब मिली है जब वह सलमान के साथ आईं हैं। भले ही यह सफलता सलमान के खाते में जुड़े लेकिन यह भी निश्चित है कि इस फिल्म के बड़े हिट होने से जैकलीन के खाते में एक सुपर डुपर फिल्म आ गई है।