फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline fernandez summoned by Ed in money laundering case for second time read details

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलिन फर्नांडीस को ईडी ने दूसरी बार किया तलब, 25 सितंबर से पहले कोर्ट में होगी पेशी

Thu, 16 Sep 2021 05:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 16 Sep 2021 05:37 PM IST
सार

  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलिन को दूसरी बार किया तलब
  • सुकेश च्रंदशेखर से जुड़ा है मामला
  • 200 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

विज्ञापन
Jacqueline fernandez summoned by Ed in money laundering case for second time read details
जैकलिन फर्नांडीस - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दूसरी बार तलब किया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक बार फिर जैकलिन से पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 25 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होना होगा। बता दें कि ईडी ने 30 अगस्त को इस मामले में उनका बयान दर्ज किया था जहां करीब छह घंटे उनसे पूछताछ की गई थी। खबरों की मानें तो एजेंसी ये जानने की कोशिश में है कि अभिनेत्री और सुकेश च्रंदशेखर के बीच पैसों का कोई लेनदेन हुआ था या नहीं। वहीं खबर है कि इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी तलब किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म अभिनेत्री लीना पॉल के चेन्नई वाले बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। जिस बंगले पर ईडी द्वारा छापा मारा गया था उसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। साथ ही 15 गाड़िया भी बरामद की गई थीं जिनकी कीमत करोड़ो रुपये है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से सुकेश ने करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। इस ठगी के मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल शामिल थीं। पुलिस ने लीना को गिरफ्तार करने के बाद उनके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद की है। सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed