मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडीस, दूसरी बार किया गया था तलब
- मनी लॉन्ड्रिंस केस में पूछताछ के लिए शामिल नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडीस
- 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है मामला
- ईडी ने दूसरी बार अभिनेत्री को किया था तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पिछले काफी समय से फिल्मों के नहीं बल्कि कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को 25 सितंबर यानि शनिवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए तलब किया गया था लेकिन अभिनेत्री इसमें शामिल नहीं हुईं। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि उन्होंने अपने पेश ना होने की बात पहले कही थी या नहीं। बता दें कि ये मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जिसमें अभिनेत्री से पूछताछ की गई थी।
दूसरी बार पूछताछ में शामिल नहीं हुईं जैकलीन
ईडी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं सुकेश और जैकलीन के बीच किसी तरह के पैसों की अदला बदली हुई है या नहीं।बता दें कि ईडी ने 30 अगस्त को इस मामले में उनका बयान दर्ज किया था जहां करीब छह घंटे उनसे पूछताछ की गई थी। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को भी तलब किया गया था।
इसके बाद जैकलीन को 25 सितंबर को भी पेश होना था जहां वो नहीं पहुंची। बता दें कि 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म अभिनेत्री लीना पॉल के चेन्नई वाले बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। जिस बंगले पर ईडी द्वारा छापा मारा गया था उसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। साथ ही 15 गाड़िया भी बरामद की गई थीं जिनकी कीमत करोड़ो रुपये है।
कुछ समय पहले जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से सुकेश ने करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी। इस ठगी के मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल शामिल थीं। पुलिस ने लीना को गिरफ्तार करने के बाद उनके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद की है। सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है।
जैकलीन के फिल्मी करियर की बात करे तो हाल ही में उनकी फिल्म 'भूत पुलिस' रिलीज हुई। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ साथ अर्जुन कपूर और यामी गौतम भी नजर आईं थीं। साथ ही जैकलीन अक्षय कुमार संग फिल्म 'राम सेतु' और सलमान खान संग 'किक 2' में नजर आने वाली हैं।