फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez Delhi court order for actress in sukesh chandrashekhar money laundering case

Jacqueline Fernandez: कोर्ट 15 तारीख को सुनाएगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?

Fri, 11 Nov 2022 03:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकाई ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Delhi court order for actress in sukesh chandrashekhar money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने काम से ज्यादा सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सुकेश के साथ रिश्ते के कारण श्रीलंकन ब्यूटी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कस चुका है। पिछले काफी समय से उनसे लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है। हालांकि अभी अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर रिहा हैं, लेकिन उनके लिए आज यानी 11 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। जहां पहले उनकी बेल पर फैसला आज आने वाला था, वहीं अब सामने आया है की यह 15 तारीख को आएगा। अब 15 नवंबर को महाठग और जैकलीन के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट अभिनेत्री को जेल या जमानत देने को लेकर फैसला सुना सुनाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई इस केस की सुनवाई के बाद जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका जारी रखने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उस दिन कहा था कि फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। ऐसे में सुरक्षित रखे गए आदेश को अब 15 तारीख को सुनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।  ऐसे में अगर 15 तारीख को जैकलीन जमानत याचिका खारिज हुई तो अभिनेत्री को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस की हालत खराब, न अक्षय और न ही जान्हवी बचा पाए साख, क्या ऊंचाई दिखा पाएगी कमाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री को पिछले दिनों मिली जमानत का गुरुवार की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट में तर्क रखते हुए कहा था कि जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है, तो जैकलीन को जमानत क्यों दी जाए। इसके साथ उन्होंने जैकलीन की जमानत याचिका पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने देश से भागने की कोशिश की है। इतना ही नहीं उन्होंने केस की जांच में सहयोग भी नहीं किया। ऐसे में जैकलीन को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।
Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल

विज्ञापन

जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस के सबूतों से भी छेड़छाड़ करने का आरोप है। इसके साथ ही अभिनेत्री पर सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों के गिफ्ट्स लेने, सच्चाई पता होने के बावजूद उनसे रिश्ता बनाए रखने का भी आरोप है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। बता दें, इस समय अभिनेत्री को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली हुई है।   
Mala Sinha: चार दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माला सिन्हा 'नाक' के कारण हुई थीं रिजेक्ट, फिर यूं पलटी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed