{"_id":"5e68827f8ebc3ef3f60e5858","slug":"jackky-bhagnani-and-juno-chopra-will-collaborate-for-remake-of-ravi-chopra-the-burning-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक बनाएंगे बी आर चोपड़ा के वारिस, पूजा फिल्म्स से मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक बनाएंगे बी आर चोपड़ा के वारिस, पूजा फिल्म्स से मिलाया हाथ
Wed, 11 Mar 2020 11:49 AM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
द बर्निंग ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1980 की बेहद चर्चित फिल्म - द बर्निंग ट्रेन की रीमेक बनाने के लिए बीआर फिल्म्स के क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा ने पूजा फिल्म्स से हाथ मिलाया है। जूनो ने हाल ही में पति-पत्नी और वो, इत्तेफाक और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अपने समय से आगे की एक्शन-थ्रिलर स्टोरी, द बर्निंग ट्रेन को अपने समय की क्लासिक एक के रूप में याद किया जाता है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
जूनो चोपड़ा कहते हैं "इस जुड़ाव को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। द बर्निंग ट्रेन हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है। मेरे पिता ने इसका निर्देशन किया था। मैं फिल्म का अपना वर्जन बनाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। फ़िलहाल हम डायरेक्टर और लीड कास्ट को साइन करने के कगार पर हैं ,जिसके बारे में हम जल्दी ही घोषणा करेंगे।"
विज्ञापन
'द बर्निंग ट्रेन' 1980 में रिलीज़ हुई थी। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, फिल्म की कहानी सुपर एक्सप्रेस नाम की एक ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें अपने पहले ही सफर के दौरान आग लग जाती है। फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, परवीन बाबी, जीतेंद्र और नीतू सिंह सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था जबकि बी आर फिल्म्स इसके निर्माता थे। इस रीमेक के निर्देशक की घोषणा जल्द ही की जाएगी और फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।
विज्ञापन