फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaat OTT Release Date When and where to watch Sunny Deol Randeep Hooda mass action drama online

Jaat OTT Release Date: 'जाट' ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय, सनी देओल ने खुद किया खुलासा; ऑनलाइन कब और कहां देखें

Wed, 04 Jun 2025 08:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 04 Jun 2025 08:06 PM IST
सार

Sunny Deol Randeep Hooda Action Film: सनी देओल की फिल्म 'जाट' डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। जानें कब और कहां देख सकते हैं एक्शन ड्रामा फिल्म जाट।
 

विज्ञापन
Jaat OTT Release Date When and where to watch Sunny Deol Randeep Hooda mass action drama online
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : एक्स( ट्वीटर)

विस्तार

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में हिट होने के बाद अब दर्शकों को ऑनलाइन मनोरंजन करेगी। इसका खुलासा खुद सनी ने एक खास वीडियो के जरिए किया है।
विज्ञापन

 

जाट कब और कहां देखें
सनी देओल ने अपने खास अंदाज में जाट की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म 5 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने सनी देओल के दमदार अंदाज में एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में स्ट्रीम होगी। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आपके लिए एक तारीख है, नोट कर लो, जाट आ रहा है। जाट को 5 जून से हिंदी और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर देखें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म जाट की कहानी
'Jaat' एक पूर्व सैनिक की कहानी है, जो एक स्थानीय गैंगस्टर से भिड़ जाता है। इस गैंगस्टर का श्रीलंकाई आतंकवादी समूहों से पुराना रिश्ता है। फिल्म अच्छाई और बुराई की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें रामायण के कुछ संदर्भ भी हैं। ट्रेलर में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन और उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी देखने को मिलती है। इसमें उनके पुराने गाने 'ढाई किलो का हाथ' का मजेदार जिक्र भी है। 

यह भी पढ़ें: Baahubali Re Release: बाहुबली 1 और 2 रोमांचक ट्विस्ट के साथ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन

'Jaat Movie' की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन तेलुगु डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं, साथ ही विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, और रेजिना कैसंड्रा ने अहम किरदार निभाया है। यानी अब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 'जाट' नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। अब देखना यह है कि ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों का कितना प्यार बटोरती है!

यह भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च पर नीना ने मनाया जन्मदिन, आदित्य ने फामिता संग की शरारत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed