फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metro in dino ke trailer launch event sara ali khan Aditya Roy Kapur fatima sana shaikh cake cutting video

Metro In Dino: 'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च पर नीना ने मनाया जन्मदिन, आदित्य ने फामिता संग की शरारत

Wed, 04 Jun 2025 07:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 04 Jun 2025 07:18 PM IST
सार

Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Sana Shaikh: फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान नीना गुप्ता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा सना शेख भी मौजूद थे। इस दौरान आदित्य ने फातिमा के साथ एक प्रेंक भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Metro in dino ke trailer launch event sara ali khan Aditya Roy Kapur fatima sana shaikh cake cutting video
'मेट्रो... इन दिनों' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नीना गुप्ता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूरा स्टार कास्ट मौजूद थी। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आदित्य ने फातिमा संग कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नीना ने मनाया अपना जन्मदिन
एक इवेंट के दौरान 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। आज नीना गुप्ता का 66वां जन्मदिन है। उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और सभी ने जमकर केक खाया। इस दौरान अनुपम खेर, सारा व्हाइट शॉर्ट ड्रेस, फातिमा ब्लैक ड्रेस और आदित्य कैजुअल लुक में नजर आए, लेकिन सबसे खास नीना की ड्रेस थी। इस फिल्म में चार अलग-अलग पीढ़ी के कपल्स की कहानी को अनोखे ढंग से दिखाया गया है। इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)




विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ने की फातिमा संग शरारत
'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब फातिमा केक खाने के लिए एक केक का एक पीस ले रही थीं, तभी आदित्य को शरारत सूजी और उन्होंने केक पर लगे गुलाब के फुलों से एक फुल निकालकर फातिमा को खाने के लिए कहा। इस पर पहले तो फातिमा आदित्य को देखकर हैरान रह गईं और फिर वह भी आदित्य की इस शरारत पर हंस पड़ीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। यूजर्स दोनों की केमिस्ट्री को देखकर फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर पूरे 3.17 मिनट का है। इसमें कई जोड़ियां दिखाई गईं। हर कहानी एक रिश्ता है, शहर से, वक्त से या खुद से। इस मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने प्रोड्यूस्ड किया है। इसके को-प्रोड्यूसर शिव चनाना हैं। इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले अनुराग बसु ने लिखें हैं। वहीं, म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया है। इसका ट्रेलर कभी हंसाता है और कभी आंखें भी नम करता है।

यह भी पढ़ें: Baahubali Re Release: बाहुबली 1 और 2 रोमांचक ट्विस्ट के साथ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed