{"_id":"6a53d86e0b08d5798f0532e0","slug":"jaan-kumar-sanu-hospitalised-in-mumbai-after-testing-positive-for-covid-19-shares-health-update-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगर जान कुमार सानू अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; जानें कैसी है तबीयत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर जान कुमार सानू अस्पताल में हुए भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; जानें कैसी है तबीयत
Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
सार
Jaan Kumar Sanu: बेहतरीन सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
विज्ञापन
जान कुमार सानू
- फोटो : इंस्टाग्राम@ jaan.kumar.sanu
विस्तार
सिंगर और 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट जान कुमार सानू कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी खुद दी है। रविवार को सिंगर ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया। अपने खास अंदाज में उन्होंने फैंस को अपनी बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
जान की पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए जान ने लिखा 'चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।' उन्होंने अस्पताल में रहने के बारे में मजाक करते हुए कहा 'फिट चेक। मेरे पसंदीदा डिजाइनर, कोकिलाबेन के कपड़े पहने हैं। किसलिए भर्ती हुआ, वुहान से आए कोविड के लिए।'

- फोटो : फेसबुक
फैंस ने की ठीक होने की कामना
उनकी पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। टेलीविजन एंकर चारुल मलिक ने लिखा 'जल्द ठीक हो जाओ दोस्त। अपना ख्याल रखना।'
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने अपनी सेहत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।

आंध्र प्रदेश में सामने आए कोविड के मामले
जान कुमार सानू के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ऐसे समय आई है, जब आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हाल के हफ्तों में वाईएसआर कडप्पा जिले में आठ एक्टिव मामले पाए गए हैं, जबकि वायरस से संक्रमित दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

View this post on Instagram