फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Israeli Series Fauda Remake Tanaav trailer Directed By Sudhir Mishra Sachin mamta krishn, Stream On sony liv

Tanaav Trailer: कश्मीर के हालातों को बयां करती वेब सीरीज ‘तनाव’ का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Thu, 27 Oct 2022 07:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 27 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण द्वारा निर्देशित तनाव का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन
Israeli Series Fauda Remake Tanaav trailer Directed By Sudhir Mishra Sachin mamta krishn, Stream On sony liv
तनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। कश्मीर में आतंकवाद और इसके असर को बयां करती कहानियों को कई सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया हैं। वहीं, अब सोनी लिव पर कश्मीर के हालातों को दिखाती एक और कहानी आने वाली है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज 'तनाव' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। यह इस्राइली ड्रामा सीरीज 'फौदा' का इंडियन अडैप्शन है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण द्वारा निर्देशित तनाव एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें 2017 में कश्मीर के हालातों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में जरीना वहाब, मानव विज, एकता कौल, वलूचा डी सूसा, अरबाज खान, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, अमित गौर, दानिश हुसैन, साहिबा बाली, सत्यदीप मिश्रा, सुखमनी सदाना, अर्सलान गोनी जैसे कई सारे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई दी है।

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे के निशाने पर आए 'झलक दिखला जा' के जज करण जौहर, बोलीं- आप क्या ऑस्कर देने वाले हो

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी लिव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया है। सीरीज में आतंक के साथ राजनीति की भी झलक देखने को मिलेगी। वहीं, ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया, 'हर कहानी के दो पहलू होते हैं, लेकिन हर पक्ष के अपने-अपने ट्विस्ट भी होते हैं! तनाव 11 नवंबर से सोनी लिव पर।'

Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

विज्ञापन

ट्रेलर पर फैंस भी कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट का इजहार कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'ट्रेलर शानदार है बेस्ट ऑफ लक', तो दूसरे ने लिखा, 'तनाव के लिए पूरी टीम को बधाई'। अरबाज खान ने भी ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने भी कमेंट किया है। 

Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा पर भारी पड़ा कैमरे के सामने पूनम पांडे संग रोमांस, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed