Israel Hamas Crisis: हमले से ठीक पहले नुसरत भरूचा का वीडियो आया सामने, इस्राइल के इवेंट में कर रही थी परफॉर्म
फलस्तीन और इस्राइल के बीच माहौल गर्माया हुआ है। फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है।
विस्तार
फलस्तीन और इस्राइल के बीच माहौल गर्माया हुआ है। फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है। बीते दिन यह खबर सामने आई थी की इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बुरी तरह फंस गई थीं, और उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। हालांकि एक्ट्रेस अब सुरक्षित वापस भारत लौट आई हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस इस्राइल में एक इवेंट में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
7 अक्टूबर को फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला बोला था। तब नुसरत वहीं के एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं। नुसरत वहां हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। यहां पर उनकी फिल्म अकेली का प्रीमियर हुआ था। सामने आए वीडियो में नुसरत भरूचा को-स्टार्स आमिर बट्रस के साथ 'तेरे जैसा यार कहां' गाना गाती नजर आ रही हैं। फलस्तीनी और इस्राइल में चल रही जंग के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Akelli premieres in Israel with @Nushrratt and @TsahiHalevi @IsraelinIndia @indemtel pic.twitter.com/665hY4Zg9P
— Anat Bernstein-Reich🇮🇱🇮🇳🇱🇰 (@BernsteinReich) October 4, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के इजरायल पर हमले के बाद नुसरत भरूचा की टीम का उनके साथ संपर्क अचानक टूट गया था। फैंस भी टेंशन में आ गए थे, और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। लेकिन 8 अक्टूबर को नुसरत भरूचा को एंबेसी की मदद से सकुशल भारत लाया गया।
वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी युद्ध का एलान कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि हम युद्ध में हैं, ऑपरेशन में नहीं। हमास ने इस्राइल और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला किया है। मैंने सबसे पहले घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की बस्तियों को साफ करने का आदेश दिया। दुश्मन को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा।
यह भी पढ़ें: महाभारत पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर? 2024 में शुरू करेंगे शूटिंग