फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Shares Special Note on Farzi Actor Shahid Kapoor Birthday Calls Him Elder Tree

Ishan Khatter: शाहिद के बर्थडे पर ईशान ने साझा किया खास नोट, बोले- परेशान करता हूं पर प्यार भी बहुत करता हूं

Sat, 25 Feb 2023 09:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Feb 2023 09:10 PM IST
सार

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर छोटे भाई ईशान खट्टर ने एक इमोशनल नोट लिखा है। इस पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन
Ishaan Khatter Shares Special Note on Farzi Actor Shahid Kapoor Birthday Calls Him Elder Tree
शाहिद कपूर-ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सिने जगत की तमाम हस्तियों ने एक्टर को बधाई दी है। शाहिद के छोटे भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने भी बड़े भाई के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। बता दें कि ईशान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहिद के साथ फोटो शेयर की है और उन्हें विशाल वृक्ष की उपमा दी है। 

विज्ञापन

Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली संग मनाया जश्न
विज्ञापन


बोले-हैप्पी बर्थडे बड़े मियां
ईशान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों भाई हाफ पैंट और टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि शायद यह मॉर्निंग वॉक के दौरान की है। इसके साथ ईशान खट्टर ने कैप्शन लिखा है, 'मेरे विशाल वृक्ष! मैं लंबा और घना हो सकता हूं। लेकिन, यह सब आपकी छाया और आपसे मिले लाड़-प्यार के जरिए ही संभव है। आपको हमेशा परेशान करता हूं, लेकिन प्यार भी बहुत करता हूं। हैप्पी बर्थडे बड़े मियां।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Filmy Wrap: पाक क्रिकेटर के कारण ट्रोल हुईं उर्वशी और फिर दुल्हन बनीं राखी सावंत? पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

फैंस ने दी प्रतिक्रिया
ईशान के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'भाईयों की प्यारी जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज ऐसी कुछ बिन देखी तस्वीरें शेयर करिए।' एक यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या कैप्शन लिखा है।' एक यूजर ने लिखा, 'कितने क्यूट लग रहे हो दोनों। दोनों को खूब बधाई।' बता दें कि शाहिद और ईशान की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे पर इसी तरह प्यार लुटाते नजर आते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)



'फर्जी' के लिए हो रही तारीफ
शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'फर्जी' की वजह से चर्चा में हैं। उनकी यह वेब सीरीज इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमजेन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शाहिद की इस सीरीज में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और राशि खन्ना ने लीड रोल प्ले किया है। फैंस को शाहिद का अभिनय बेहद पसंद आ रहा है।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने राज कपूर संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, देव आनंद के दावे को बताया झूठा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed