पिछले काफी दिनों से शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के प्रेग्नेंट की खबरे जोरों पर हैं। कुछ दिन पहले मीरा की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनकी ड्रेस को देखकर सभी उनके प्रेग्नेंट होने की अटकले लगा रहे थे। इस बीच एक बार फिर मीरा की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं जिसे देखकर सभी के दिमाग में यह सवाल है कि क्या सचमुच मीरा दोबारा मां बनने जा रही हैं?
हाल ही में मीरा अपनी एक दोस्त के साथ डिनर करने गईं जहां मीडिया के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान मीरा ने टीशर्ट और पेपरबैग पैंट पहन रखा था। तस्वीरों में मीरा का बेबी बंप दिख रहा है। वैसे इस पैंट को कमर के उपर पहना जाता है। क्या इस पैंट में ऐसा लग रहा है या फिर वह सच में प्रेग्नेंट हैं यह तो मीरा और शाहिद ही बेहतर बता सकते हैं।
वैसे एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद और मीरा दोनों ने ही माना था कि वो जल्द ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। दूसरा बच्चा होने के बाद ही वह अपने करियर के बारे में कुछ सोचेंगी।
वहीं एक चैट शो में भी मीरा ने बॉलीवुड ज्वॉइन करने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था, 'नहीं फिलहाल मैं दूसरा बच्चा प्लान कर रही हूं। इसके बाद ही कुछ डिसाइड करूंगी।'