बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानि कि दीपिका पादुकोण का नाम टाइम की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुआ हैं। वैसे तो इस लिस्ट में भारत के कैब कंपनी ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी शामिल हुए हैं लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस में सिर्फ दीपिका पादुकोण ही जगह बनाने में कामयाब हो पायी हैं।
दीपिका का नाम इस लिस्ट में आने पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ में उनके कोस्टार रहे विन डीजल ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है।’
विन डीजल ही नहीं इस मौके पर हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जाहिर की है और दीपिका और विराट कोहली को बधाई दी है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन, गैल गडोट, राजकुमार हैरी, मेगन मार्कल, सादिक खान, डोनालड ट्रम्प, शेख हसीना जैसे कई बड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं।
बॉलीवुड में 12 साल बिता चुकी दीपिका पादुकोण ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। दीपिका की बेहतरीन फिल्मों में ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गोलियों की लीला रासलीला: रामलीला’, ‘पीकू’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में दीपिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।