फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Katrina Kaif Avoiding Hrithik Roshan For Ranbir Kapoor

रणबीर के लिए ऋतिक से दूर रहेंगी कैटरीना

Fri, 18 Jul 2014 08:17 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
Is Katrina Kaif Avoiding Hrithik Roshan For Ranbir Kapoor

कैटरीना कैफ ने भले ही बुधवार को रणबीर कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाया, परंतु इधर खबर आ रही है कि ‘बैंग बैंग’ के को-स्टार ऋतिक रोशन के साथ उनके समीकरण ठंडे हो चले हैं। इस फिल्म की जब कुछ महीनों पहले शूटिंग शुरू हुई थी तो दोनों के रिश्तों में बड़ी गर्माहट की चर्चा थी।

विज्ञापन


परंतु जब बात आगे बढ़ गई और लोगों की जुबान पर दोनों की नजदीकियों को लेकर किस्से आने लगे तब कैटरीना की मुश्किलें बढ़ गईं। असल में यह वक्त था जब ऋतिक अपनी पत्नी सुजैन से अलग हुए थे और कैटरीना और रणबीर के रिश्ते में तनाव की बातें चरम पर थीं। लोगों ने ऋतिक-कैटरीना को रोमांटिक ढंग से जोड़ना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इन अफवाहों ने कैटरीना-रणबीर के रिश्तों पर भी असर डालना शुरू कर दिया था। यहां तक खबर आई कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के सैट पर रणबीर एक बार कैटरीना से इसलिए नाराज हो गए कि उन्होंने ऋतिक की तारीफ कर दी थी। फिल्म में स्टंट सीन की शूटिंग हो रही थी और कैटरीना ने रणबीर से कहा था कि ऋतिक के स्टंट उनसे ज्यादा अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई थीं झगड़े की खबरें

Is Katrina Kaif Avoiding Hrithik Roshan For Ranbir Kapoor

इसके बाद रणबीर उखड़ गए। तब दोनों सितारों के बीच जमकर झगड़ा होने की खबर आई। खैर, अब नतीजा यह है कि कैटरीना ने ऋतिक से न केवल दूरियां बना ली हैं, बल्कि दोनों के बीच खामोशी पसर गई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘बैंग बैंग’ के निर्माता-निर्देशक भले ही हाल में जारी फिल्म के पोस्टर को हॉट बता रहे हों, लेकिन ऋतिक-कैटरीना के बीच इन दिनों शीत लहर उठ रही है।

सूत्रों के मुताबिक ‘बैंग बैंग’ का ताजा शेड्यूल हाल में मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में खत्म हुआ है। लेकिन सैट पर मौजूद लोगों की मानें तो इस शूटिंग के दौरान ऋतिक-कैटरीना ऐसा व्यवहार कर रहे थे मानो एक-दूसरे को पहचानते ही न हों। सूत्रों का कहना है कि ऐसा नहीं था कि दोनों का आपस में कोई झगड़ा हुआ हो, वे एक-दूसरे से नाराज हों।

उनके बीच किसी तरह की ‘केमेस्ट्री’ नहीं थी, जो फिल्म के हीरो-हीरोइन के बीच अक्सर हुआ करती है। वैसे दोनों प्रोफेशनल ऐक्टर हैं, इसलिए उन्हें रोमांस के दृश्य करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया जाता है कि सीन खत्म होते ही दोनों अपने-अपने कॉर्नर में चले जाया करते थे। उनके बीत सामान्य बातचीत तक बंद थी।

रणबीर को पसंद नहीं है यह करीबीयत

Is Katrina Kaif Avoiding Hrithik Roshan For Ranbir Kapoor

रणबीर-कैटरीना के नजदीकी सूत्रों की बात पर विश्वास करें तो जूनियर कपूर को अपनी गर्लफ्रेंड की ऋतिक के साथ दोस्ती कतई पसंद नहीं है। असल में ऋतिक-कैटरीना का नाम एक साथ उस वक्त जुड़ा जब रणबीर-कैटरीना के रिश्ते खराब दौर से गुजर रहे थे, ऐसे में लोगों को तरह-तरह की बातें बनाने का मौका मिल गया। यह बात रणबीर को नागवार गुजरी है।

आम तौर पर रणबीर एक आधुनिक व्यक्ति की तरह रहते हैं और कैटरीना के निजी जीवन और कैरियर में दखल नहीं देते, परंतु ऋतिक को लेकर वह थोड़ा भावुक हो गए। खैर, बाद में रणबीर-कैटरीना के रिश्तों में आया तूफान गुजर गया और अब वह एक बार फिर से साथ हैं।असल में कैटरीना अपने रिश्ते में लंबे समय से रणबीर से ‘कमिटमेंट’ की मांग कर रही थीं और रणबीर तैयार नहीं थे।

साथ रहने की तैयारी है अब

Is Katrina Kaif Avoiding Hrithik Roshan For Ranbir Kapoor

बताया जाता कि दोनों का झगड़ा इसी बात पर था। परंतु अंततः रणबीर ने कैटरीना की मांगें मान लीं और मुंबई में दोनों के लिए अलग फ्लैट ले लिया। मीडिया में यह खबर गर्म है कि दोनों जल्द ही लिव-इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं। रणबीर के द्वारा अपनी मांगें मान लिए जाने से कैटरीना बहुत खुश हैं।

उनके करीबियों को कहना है कि वह अपनी इस खुशनुमा रिलेशनशिप में किसी तरह का पंगा नहीं चाहतीं, इसलिए ऋतिक के साथ कभी दोस्ती भरे पल बिताने बावजूद वह अब उनसे एक प्रोफेशनल ऐक्टर की तरह पेश आती हैं। उधर, ऋतिक भी सुजैन के अपनी जिंदगी से निकल जाने के झटके से उबरने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने अपने निजी जीवन की त्रासदी पर मीडिया से कोई बात नहीं की है। जबकि रणबीर-कैटरीना भी अपने रिश्तों को लेकर खामोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed