{"_id":"63692f6a6833475c5103238c","slug":"is-kartik-aaryan-dating-hrithik-roshan-cousin-sister-pashmina-roshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ
Mon, 07 Nov 2022 09:47 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:47 PM IST
सार
खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन को डेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना के बीच अक्सर एक दूसरे के घर पर लंबी मुलाकातें हो रही हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, पश्मीना रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। अक्सर अपने फैंस से घिरे रहने वाले अभिनेता का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आज यानि सोमवार को अभिनेता की फिल्म फ्रेडी का टीजर जारी हुआ है। इसमें वह बेहद ही अलग और खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं। कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। हाल ही में कार्तिक के बारे में एक नई गॉसिप सामने आई है।
विज्ञापन
कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन का नाम सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान संग जुड़ा था। कहा जा रहा था कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। कार्तिक और सारा एकसाथ फिल्म लव आजकल कर रहे थे। उस दौरान दोनों के प्यार के किस्से हर तरफ छाए रहते थे। लेकिन फिल्म खत्म होते ही दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया-रणबीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे अयान, ब्रह्मास्त्र के सेट पर परवान चढ़ा था कपल का प्यार
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना के बीच अक्सर एक दूसरे के घर पर लंबी मुलाकातें हो रही हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच में कुछ तो है। दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह दोस्त से कहीं ज्यादा हैं। ये भी खबर है कि जब कार्तिक काम नहीं कर रहे होते हैं, तब वह अपने घर पर पश्मीना के साथ चिल करना ज्यादा पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Arbaaz Khan: करियर और रिलेशनशिप के चलते तनाव से गुजर चुके हैं अरबाज खान, बोले- अब तो आगे बढ़ना सीख लिया
सिर्फ इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये भी पता चला है कि दिवाली के दिन भी कार्तिक ने जुहू में अपने नए मैकलारेन में अपनी बेहद 'करीबी दोस्त' पश्मीना के साथ वक्त बिताया था। दोनों के बीच जमकर मुलाकातें हो रही हैं और दोनों साथ में अच्छा समय गुजार रहे हैं। बता दें कि पश्मीना फिल्म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और स्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं।