फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Imtiaz Ali Single Again?

अब प्रेमिका ने भी छोड़ा इस निर्देशक का साथ

Thu, 11 Sep 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Thu, 11 Sep 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
 Is Imtiaz Ali Single Again?

कई प्रेम कहानी बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली की प्रेमिका ने आखिर उनको क्यों छोड़ा? पत्नी पहले ही जा चुकी है।

विज्ञापन


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब वी मैट जैसी रोमांटिक फिल्म बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली की जिंदगी में कोई रोमांस नहीं है। कुछ साल पहले वह अपनी पत्नी, प्रीति से अलग हो चुके हैं। जबकि अब खबर है कि इम्तियाज की पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड इमान अली भी उनसे दूर चली गई हैं।

इन दिनों खबरों का बाजार गर्म है कि इमान की पाकिस्तानी ऐक्टर, मॉडल और डायरेक्टर हमजा अली अब्बासी से नजदीकियां बढ़ चुकी हैं। नतीजा यह कि उन्होंने इम्तियाज से दूरी बना ली है। उल्लेखनीय है कि भारतीय दर्शकों ने इमान को 2007 में पाकिस्तानी फिल्म ‘खुदा के लिए’ में पहली बार देखा था। इसके बाद वह एक पाकिस्तानी फिल्म ‘बोल’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन


अभिनेत्री के नजदीकी सूत्रों से फिल्मी गलियारों में यह चर्चा आम है कि है अब इमान अपना ज्यादातर वक्त पाकिस्तान में बिता रही हैं। असल में वह बॉलीवुड में बड़ी जगह बनाने के इरादे से मुंबई आई थीं, परंतु बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इम्तियाज के साथ भी उनके संबंध पहले की तरह मधुर नहीं रह गए। वैसे इस बारे में इम्तियाज ने चुप्पी साध रखी है। इमान भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। उनका सिर्फ इतना कहना है कि मैं शुरू से पाकिस्तान में रही हूं और वहीं रहना चाहती हूं। मतलब साफ है कि उनका इम्तियाज से रिश्ता बनाने का कोई इरादा नहीं है।


सूत्रों के मुताबक इमान को करीब डेढ़ महीने पहले रणबीर कपूर के घर पर एक पार्टी में देखा गया था। उसमें इम्तियाज से अलग हो चुकी, उनकी पत्नी भी थीं। इम्तियाज के करीबियों का कहना है कि यह बात पक्की तो नहीं है कि वह इमान से पूरी तरह से अलग हो गए हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इस डायरेक्टर ने उन दोस्तों को फोन लगाने शुरू कर दिए हैं, जिन्हें इमान के होने पर वह नहीं लगाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed