फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan son Babil shares a glimpse of their decked-up home on Diwali

सोशल मीडिया: दिवंगत एक्टर इरफान के बेटे ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, मां के साथ शेयर की घर की फोटो

Thu, 04 Nov 2021 03:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश की है।
 

विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil shares a glimpse of their decked-up home on Diwali
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली विश की है। बाबिल और उनकी मां, लेखिका सुतापा सिकदर अपने सजे-धजे घर के अंदर पोज देते हुए दिख रहे हैं। बाबिल ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, हैप्पी दिवाली। इसके साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई है। 

विज्ञापन


दीवार पर दिख रही है इरफान की फोटो
बाबिल और सुतापा सिकदर के पीठ के ठीक पीछे दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फोटो लटकी हुई दिख रही है। यह एक फ्रेमयुक्त तस्वीर है, जिसमें इरफान उदास लग रहे हैं। घर की दीवार को विभिन्न पैटर्न के साथ सिरेमिक प्लेटों से सजाया गया है। मां-बेटे की तस्वीर के पीछे एक पौधा रोशनी में जगमगा रहा है।
विज्ञापन

 

बाबिल की इस तस्वीर पर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार बरसाया है। बाबिल और इरफान के फैंस इस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनको दिवाली की बधाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को 17 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई यूजर्स टिप्पणियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर दिवंगत पिता के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करते रहते हैं।

इरफान खान की मौत के बाद बाबिल टूट गये थे और उन्होंने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और पोस्ट लिखी हैं। साल 2020 में इरफान खान की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। बाबिल ने इससे पहले अपने पिता की मौत के बाद 'डीप डिप्रेशन' में जाने की बात कही थी। वह  जल्द ही अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित और सह-अभिनीत तृप्ति डिमरी द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की मूल फिल्म काला के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करेंगे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed