इरफान खान का अधूरा सपना, दिग्गज अभिनेता को लेकर निर्देशित की थी फिल्म ‘अलविदा’; अब वायरल हुईं तस्वीरें
Irrfan Khan Directorial Unreleased Movie Alvida Viral Pics: इरफान खान अभिनय से आगे बढ़कर निर्देशक भी बने थे, इस बात से फैंस वाकिफ नहीं थे। पत्नी सुतापा ने उनकी निर्देशित फिल्म ‘अलविदा’ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इरफान खान ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। एक लंबी बीमारी के बाद इस कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनय से आगे बढ़कर इरफान निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके थे। उनकी निर्देशित पहली फिल्म ‘अलविदा’ रिलीज नहीं हो सकी। हाल ही में पत्नी सुतापा ने इस फिल्म की बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं, इस फिल्म में एक दिग्गज अभिनेता को इरफान निर्देशित कर रहे हैं।
नवाजुद्दीन को लेकर बना रहे थे फिल्म ‘अलविदा’
इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया, इसमें उन्होंने फिल्म ‘अलिवदा’ की बीटीएस फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीरों में इरफान खान नवाजुद्दीकी को निर्देशित करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने जब इरफान खान को निर्देशक के रूप में देखा तो काफी खुश हुए। फैंस ने सुतापा से पूछा कि वह यह फिल्म कहां पर देख सकते हैं? साथ ही वीडियो और फोटो भी फैंस ने खूब लाइक किया।
फिल्म की कहानी क्या थी?
सुतापा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में फिल्म की कहानी का जिक्र किया। इसमें वह लिखती हैं, ‘इरफान और मैंने मिलकर यह छोटी सी बेहतरीन फिल्म बनाई थी। यह कुष्ठ रोग पर आधारित एक फिल्म थी, जिसकी कहानी मैंने लिखी थी और इरफान ने इसे एक खूबसूरत प्रेम कहानी में बदल दिया। उस समय नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री में बिल्कुल नए थे। मुझे याद है कि वे हर बात पर 'जी जी' कहा करते थे, वे एनएसडी में हमारे जूनियर थे। यह एक छोटा सा सेटअप था, लेकिन सपने बड़े थे और जुनून उससे भी कहीं ज्यादा था।’
इरफान की पत्नी सुतापा ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें अभिनेता की निर्देशक वाली अलग सोच का जिक्र भी किया है। इस पोस्ट में वह लिखती हैं, ‘हर कोई इरफान को एक एक्टर के तौर पर जानता है। एक बेहतरीन एक्टर। जब मैं उनसे मिली थी, तो मुझे एक्टिंग करने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं थे। मुझे लगता था कि वे लोग बहुत ज्यादा आत्ममुग्ध होते हैं, जैसे उन्हें सिर्फ आईने से ही प्यार हो। हालांकि बहुत बाद में मुझे समझ आया कि एक्टर का चेहरा ही उनका सबसे बड़ा हथियार होता है और इसलिए उन्हें बार-बार उसे देखने की जरूरत पड़ती है।’
सुतापा आगे लिखती हैं, ‘बहुत बाद में लगभग एक दशक बाद मैंने इरफान को एक डायरेक्टर के तौर पर बहुत पसंद किया। उनकी सोच बहुत मजबूत थी। उस समय टेलीविजन में जिन दूसरे डायरेक्टरों से मैं मिली थी, उनके विपरीत इरफन का मानना था कि कम चीजों में भी बहुत बेहतर काम किया जा सकता है।’
इरफान अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी निर्देशित फिल्म को देखने की इच्छा फैंस को बहुत है।