Irrfan Khan Death News Live Updates: सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, सिर्फ परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद
{"_id":"5ea937358ebc3e90240f7173","slug":"irrfan-khan-death-today-live-updates-latest-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan Death News Live Updates: सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, सिर्फ परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wed, 29 Apr 2020 04:23 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:23 PM IST
खास बातें
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी आखिरी सांस ली और ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता के निधन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। याद दिला दें कि इरफान खान ने सिर्फ टीवी और बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड सहित, खिलाड़ी, नेता और हॉलीवुड के सितारे भी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:20 PM, 29-Apr-2020
29 अप्रैल की सुबह को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन के बाद दोपहर तीन बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें कुछ खास दोस्त और परिजन ही शामिल रहे। इरफान के जाने का शोक सिनेमा से लेकर खेल और राजनीति तक में देखने को मिल रहा है। नेताओं से खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलेब्स तक अभिनेता को सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
04:12 PM, 29-Apr-2020
प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि
प्रियंका चोपड़ा ने इरफान खान को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
04:05 PM, 29-Apr-2020
अभिनेता अर्जुन कपूर ने इरफान खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने जज्बात जाहिर किए हैं।
04:02 PM, 29-Apr-2020
आयुष्मान खुराना बोले- बहुत कुछ ले गए
इरफान खान के निधन पर आयुष्मान खुराना ने भी श्रद्धांजलि दी है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी ख्वाहिश जारी करते हुए लिखा कि बहुत कुछ ले गए हैं आप।03:55 PM, 29-Apr-2020
इरफान के निधन को सलमान ने बताया बड़ा नुकसान
सलमान खान ने इरफान खान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में सलमान ने इरफान के निधन को सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान बताया है।03:32 PM, 29-Apr-2020
सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान
मुंबई के अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में इरफान खान को तीन बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया और सिर्फ परिवार और खास दोस्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 29-Apr-2020
कार्तिक आर्यन ने साझा की अपनी याद
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इरफान खान को याद करते हुए इरफान खान से जुड़ी एक याद भी साझा की है।03:18 PM, 29-Apr-2020
शाहरुख खान ने खास पंक्तियों के साथ किया इरफान को याद
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने भी अलग अंदाज के साथ ही इरफान खान को याद किया है। इरफान के साथ तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख ने लिखा- पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है” Love u.02:53 PM, 29-Apr-2020
अजय देवगन ने किया इरफान खान को याद
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने भी ट्विटर पर इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर किया है। इरफान खान के निधन पर अजय ने लिखा कि ये खबर सुनकर दिल टूट गया।Heartbroken to hear about Irrfan’s untimely demise. It’s an irreparable loss for Indian cinema. Deepest condolences to his wife & sons. RIP Irrfan.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 29, 2020
02:49 PM, 29-Apr-2020
अक्षय कुमार ने जाहिर किया दुख
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान की मौत पर दुख जाहिर किया है।Such terrible news...saddened to hear about the demise of #IrrfanKhan, one of the finest actors of our time. May God give strength to his family in this difficult time 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 29, 2020