{"_id":"d778a0de-8ba7-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"irfan-khan-out-of-bullet-raja","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बुलेट राजा' से अलग हुए इरफान, विद्युत की इंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बुलेट राजा' से अलग हुए इरफान, विद्युत की इंट्री
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ कई फिल्में कर चुके इरफान खान उनकी अगली फिल्म 'बुलेट राजा' से हट गए हैं। इरफान ने हटने की वजह तारीखों की समस्या बतायी है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की गॉशिप शुरू हो गयी हैं कि कहीं इरफान और तिग्मांशु के बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से कोलकाता में चल रही है। सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में इरफान खान का भी एक अहम किरदार था। इरफान खान के साथ बची हुई फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होनी थी। शूटिंग शुरू होने से पहले खबर आयी है कि इरफान खान ने खुद को 'बुलेट राजा' फिल्म से अलग कर लिया है।
विज्ञापन
इरफान खान के इस फिल्म से हटने के बाद उनकी जगह पर अभिनेता विद्युत को लिया जा रहा है। विद्युत, जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'फोर्स' में नजर आए थे। इसके अलावा विद्युत की एक और फिल्म 'कमांडो' अप्रैल में रिलीज हो रही है। इरफान के इस फिल्म से हटने की अभी स्पष्ट वजहें पता नहीं चल सकी हैं। इंडस्ट्री के सूत्र इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन