फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrfan khan arrives in Dehradun for his medical treatment

अपनी बीमारी का इलाज कराने उत्तराखंड आ सकते हैं इरफान खान, फोन पर ले चुके पूरी जानकारी

Fri, 16 Mar 2018 07:35 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
Irrfan khan arrives in Dehradun for his medical treatment
irfan khan

गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता इरफान खान ने इलाज के लिए उत्तराखंड में संपर्क साधा है। उन्होंने अपने मित्र और पैंक्रियाटाइटिस एवं कैंसर का इलाज करने वाले पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश से फोन पर बात की है।

विज्ञापन


अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने इलाज का तरीका पूछा। वैद्य बालेंदु ने उन्हें इलाज की पूरी प्रक्रिया बताई। इससे पहले वैद्य बालेंदु इरफान की पत्नी और बच्चों का भी इलाज कर चुके हैं।
विज्ञापन


इरफान खान शूटिंग के लिए करीब सात साल पहले देहरादून आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश से हुई थी। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। वैद्य बालेंदु ने बताया कि इरफान उनके खास दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कराएंगे पूरा इलाज

Irrfan khan arrives in Dehradun for his medical treatment
Vaidya Balendu Prakash

वह उनके देहरादून स्थित औषधालय में भी विजिट कर चुके हैं। कुछ वर्ष पूर्व इरफान की पत्नी को माइग्रेन की शिकायत हुई थी तो उन्होंने ही इलाज किया था। वैद्य बालेंदु उनके बच्चों का भी इलाज कर चुके हैं। वैद्य ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से एक-दो दिन पहले इरफान ने फोन किया था। उन्होंने अपनी बीमारी का जिक्र किया और बताया कि परिवार में कुछ संकट आ गया है।

ऐसी बीमारी सामने आ रही है, जिसका पुख्ता इलाज जरूरी है। वैद्य बालेंदु ने इरफान को इस बीमारी के इलाज के बारे में विस्तार से बताया। कहा जा रहा है कि इलाज के लिए इरफान उत्तराखंड भी आ सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वैद्य बालेंदु ने कहा कि अगर इरफान इलाज के लिए यहां आए तो आयुर्वेद की दुनिया में जो भी इलाज संभव होगा, किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इरफान की बीमारी को लेकर कयासबाजी का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है, लेकिन इरफान ने आधिकारिक तौर पर अपनी बीमारी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

उत्तराखंड से इरफान का खास लगाव

Irrfan khan arrives in Dehradun for his medical treatment
Ayurveda

उत्तराखंड से इरफान का खास लगाव
इरफान खान का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान इरफान रुड़की कैंट क्षेत्र और दून के स्पोर्ट्स कॉलेज में शूटिंग कर चुके हैं। इस दौरान इरफान काफी दिनों तक देहरादून में रहे थे। इसके अलावा इरफान कई बार मसूरी घूमने भी आ चुके हैं। पिछले वर्ष रिलीज हुई फिल्म करीब-करीब सिंगल की शूटिंग के लिए भी वे कई दिनों तक ऋषिकेश में रहे थे।

वैद्य बालेंदु अमेरिका में बताएंगे फार्मूला
पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश को पैंक्रियाटाइटिस रोग के इलाज में खास महारत हासिल है। इसके इलाज पर उनके रिसर्च को पूरे देश में मान्यता मिल चुकी है। अब वैद्य बालेंदु अपना आयुर्वेदिक फार्मूला अमेरिका में बताएंगे। इसके लिए उन्हें अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 17 और 18 सितंबर को आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस से बुलावा आया है।

वैद्य बालेंदु वहां क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस के आयुर्वेदिक इलाज पर प्रस्तुति देंगे। खास बात यह है कि पहली बार क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस का आयुर्वेदिक उपचार दुनियाभर के चिकित्सकों के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed