फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ira Khan shares video message on ‘bad days’ after medication change

सोशल मीडिया: आमिर खान की बेटी इरा खान बोलीं- 'गुस्सा महसूस कर रही हूं', 4 साल से हैं डिप्रेशन की शिकार

Sat, 02 Oct 2021 07:13 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Oct 2021 07:13 PM IST
सार

अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि जब से उनकी हाल ही में दवा बदली गई है, तब से वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। इरा खान को जब से पता चला है कि वो डिप्रेशन में हैं, तब से वो  मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मुखर रही हैं।

विज्ञापन
Ira Khan shares video message on ‘bad days’ after medication change
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि जब से उनकी हाल ही में दवा बदली गई है, तब से वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। इरा खान को जब से पता चला है कि वो डिप्रेशन में हैं, तब से वो  मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मुखर रही हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो 10 मिनट का है, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपनी स्थिति के बारे में बताया है।

विज्ञापन


इरा खान का कहना है कि वो पिछले कुछ दिनों से गुस्सा महसूस कर रही हैं। यह  एक ऐसी भावना है, जिससे वो खुद भी बहुत परिचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, क्योंकि वो नहीं जानती कि इस गुस्से के साथ कैसे काम करना है। हालांकि, उसका मनोचिकित्सक यह नहीं मानते कि गुस्सा आना  दवा परिवर्तन का दुष्प्रभाव हो सकता है।
विज्ञापन

 

इरा ने बताया कि कैसे वो शुक्रवार को घर वापस जाने में असमर्थ थी। उन्होंने कहा कि वो फुटबॉल खेलने गई थीं, लेकिन इससे चीजें बेहतर नहीं हुईं। जैसे ही उन्होंने अपनी कार चलाई, तो यह महसूस किया कि वो अभी भी कितनी गुस्से में हैं और खुद ड्राइव करने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने किसी और को लेने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा,  मैंने नहीं सोचा था कि मुझे एक मशीन के नियंत्रण में होना चाहिए।  मैंने कार सड़क के किनारे खड़ी की और किसी को लेने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा, मैं बस सिसकती और सिसकती और सिसकती रही। आपको बता दें कि इरा ने पिछले साल अक्तूबर में एक वीडियो के जरिए खुलासा किया था कि उन्हें क्लिनिकल डिप्रेशन है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)



इरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ डिप्रेशन को लेकर बातचीत करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' का एक सेशन फैंस के लिए रखा था। उन्होंने इस दौरान कहा कि डिप्रेशन डिप्रेशन को हराने के लिए खुद को जानो। तय करें कि आपको क्या पसंद है, क्या नहीं। आपको कौन पसंद है, कौन पसंद नहीं है और आप क्या चाहते हैं और फिर आप कोशिश करेंगे और अपना जीवन उसी तरह जीना शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed