Mahesh Bhatt: कोलकाता फेस्टिवल में राजनीतिक अशांति पर बोले महेश भट्ट, किसी भी जाति और संस्कृति को...'
महेश भट्ट ने मौजूदा समय में भारत की संस्कृति को लेकर अपनी भावना साझा की, इस दौरान उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के कोट को साझा किया।
विस्तार
सिनेमा के कई दिग्गजों ने आज इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर शिरकत की और अपने विचार रखे। इस दौरान फिल्म मेकर महेश भट्ट ने मौजूदा समय में भारत की संस्कृति को लेकर अपनी भावना साझा की, अपने भाषण में उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के कोट को साझा किया।
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के दौरान महेश भट्ट ने रखे विचार
फेस्टिवल के दौरान बोलते हुए महेश भट्ट ने रवींद्रनाथ को उद्धृत करते हुए कहा "किसी भी जाति, किसी भी संस्कृति को अस्वीकार करना भारत की भावना नहीं है...यह हमारा सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए कि हम चीजों को सहानुभूति और प्रेम के साथ समझें। यह भारत की भावना है।"
"It's not the spirit of India to reject anything,any race,any culture... It has to be our highest aim to comprehend all things as they are with sympathy&love. It's the spirit of India," says filmmaker Mahesh Bhatt quoting Rabindranath Tagore at International Kolkata Film Festival pic.twitter.com/g1IZuzUPS8
— ANI (@ANI) December 15, 2022
रवींद्रनाथ के विचारों को किया उद्धृत
महेश भट्ट ने आगे बात करते हुए कहा, "राजनीतिक अशांति के वर्तमान समय में, भारत के बच्चे पश्चिम के विचारों को खारिज करने की कोशिश करते हैं, यह वह सबक है जो पश्चिम से मिला है। ऐसा हमारा मिशन नहीं है। भारत सभी जातियों को एकजुट करने के लिए है। टैगोर के ये शब्द सभी भारतीयों के दिलों में गूंजना चाहिए।"
"At present times of political unrest, the children of India try to reject the ideas of the West, it's the lesson they've received from the West. Such isn't our mission. India's there to unite all races. These words of Tagore must echo in all Indians' hearts," says Mahesh Bhatt pic.twitter.com/cPmiihQQyh
— ANI (@ANI) December 15, 2022