फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interesting facts about punjabi actress neeru bajwa

जन्मदिन: बिग बॉस शो में नीरू बाजवा ने तोड़ा था अपना 8 साल पुराना रिश्ता, फूट-फूटकर रोए थे अमित

Thu, 26 Aug 2021 05:25 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 26 Aug 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about punjabi actress neeru bajwa
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार नीरू बाजवा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। 26 अगस्त को नीरू उम्र का 41वां साल पार कर चुकी हैं। नीरू पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। नीरू को लेकर कहा जाता है कि वो जिस भी फिल्म में होती हैं, उसका हिट होना तय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो पंजाबी फिल्मों से पहले बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्होंने देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'अस्तित्व- एक प्रेम की, जीत, नच बलिए सीजन 1 जैसे मशहूर टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें उनकी असली पहचान पंजाब फिल्म इंडस्ट्री से मिली। चलिए जानते हैं नीरू बाजवा की जिंदगी से जुड़ी वो बातें, जो आप नहीं जानते होंगे।

विज्ञापन

interesting facts about punjabi actress neeru bajwa
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन नीरू
अभिनेत्री नीरू बाजवा सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. इसके चलते आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। हर फिल्म के लिए नीरू अच्छी खासी फीस वसूलती हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरू एक फिल्म करने के लिए 70 से 80 लाख रुपए फीस लेती हैं। इससे अलग गानों में डांस करने के लिए भी उनकी फीस बाकी अदाकारों से कहीं ज्यादा है। नीरू गाड़ियों की भी शौकीन हैं, उनके गैराज में  मर्सिडीज, BMW, रेंज रोवर जैसी महंगी गाड़ियां खड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

interesting facts about punjabi actress neeru bajwa
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा में रही लव लाइफ
क्या आपको मालूम है कि नीरू का नाम लंबे समय तक एक्टर और वेब सीरीज की दुनिया का जाना पहचाना नाम अमित साध के साथ जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों 8 साल तक एक दूसरे के साथ थे। नीरू ने अचानक ही अमित से ब्रेकअप कर लिया। इस बात को जानने के बाद बिग बॉस के शो में वह खूब फूट-फूटकर रोए थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद ये साफ हो गया था कि दोनों अलग हो गए हैं। दोनों साल 2010 तक साथ थे। एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने बताया था कि वह नीरू बाजवा से बेहद प्यार करते थे। वह नीरू को अपना प्यार मानते थे और उनके जाने के बाद जिंदगी को फिर से शुरु करना पड़ा था।

विज्ञापन

interesting facts about punjabi actress neeru bajwa
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद कनाडा का सफर
नीरू बाजवा ने साल 2015 में हैरी रंधावा से शादी कर ली थी। शादी के बाद नीरू अधिकतर अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं। अब उनकी 3 बेटियां भी हैं। अब वो अपनी बेटियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं। अब वह सिर्फ शूटिंग के सिलसिले में ही भारत आती हैं।

interesting facts about punjabi actress neeru bajwa
नीरू बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा नीरू विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'प्रिंस' और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed