अवसान: 'इंदु की जवानी' के प्रोड्यूसर रायन स्टीफेन का कोरोना से निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि
जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर रायन स्टीफेन का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। रायन कई सालों तक करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े थे। रायन के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विस्तार
कोरोना की दसूरी लहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रही है। मनोरंजन जगत भी अछूता नहीं रहा है। जहां एक तरफ कई सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए तो वहीं दूसरी ओर कई को अपनी जान की बाजी लगानी पड़ी। अब एक और दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रायन स्टीफेन (Ryan Stephen) का निधन हो गया है। हाल ही में रायन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रायन की मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बात से ना सिर्फ रायन के परिजनों को बल्कि इंडस्ट्री के उनके खास दोस्तों को भी एक बड़ा झटका लगा है। कई सितारों ने उन्हें ऑनलाइन श्रद्धांजलि भी दी है।
रायन स्टीफेन के निधन की जानकारी मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के राइटर और प्रोड्यूसर सुपर्ण एस वर्मा ने दी है। वहीं मनोज ने भी उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है। सुपर्ण ने ट्वीट कर लिखा, 'जीवन बेहद क्रूर है लेकिन आप दयालु थे। इस निर्दयी दुनिया में आपकी करुणा के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि हमने कुछ कहानियों पर एक साथ काम किया, उन्हें लिखने का आनंद आपकी वजह से था। आप अपने पीछे बहुत से लोग छोड़ गये जो आपसे प्यार करते हैं.. भगवान आपका भला करे।' सुपर्ण के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मनोज ने लिखा, आपकी आत्मा को जानने वाले हम सभी के लिए यह बहुत चौंकाने वाला है। यह वास्तव में सच नहीं हो सकता ! मुझे तुम्हारी याद आएगी मेरे दोस्त रायन।'
It’s so so shocking for all of us who knew this gentle soul .It really can’t be true!! I will miss you my friend RYAN ❤️ https://t.co/VDDkCMH6Kb
विज्ञापन विज्ञापन— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) May 29, 2021
कियारा आडवाणी, वरुण धवन, दीया मिर्जा, फरहान अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। सभी का कहना है कि 'रायन बहुत जल्द ही दुनिया को अलविदा कह गए। अभी तो उनके साथ और काम करना था।' बता दें कि रायन की उम्र मात्र 50 साल है।
गौरतलब है कि रायन स्टीफेन काफी लंबे समय तक करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स से भी जुड़े थे। बीते दिनों रायन कियारा आडवानी स्टारर 'इंदु की जवानी' और काजोल, नेहा धूपिया और श्रुति हासन की शॉर्ट फिल्म 'देवी' के चलते सुर्खियों में थे।